Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

भारत पहुंचे व्लादिमीर पुतिन, परमाणु ऊर्जा और रक्षा सहयोग पर आज होगी बड़ी वार्ता

हैदराबाद हाउस में भारत-रूस शिखर वार्ता के दौरान मोदी और पुतिन की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज दो दिवसीय भारत यात्रा पर पहुंच रहे हैं, जहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की शिखर वार्ता में शामिल होंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच नागरिक परमाणु ऊर्जा, छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर (SMR) और रणनीतिक सहयोग से जुड़े महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।

यात्रा से पहले रूस की कैबिनेट ने भारत के साथ परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में नए एमओयू को मंजूरी दी है। रूसी कंपनी रोसटॉम, जो तमिलनाडु के कुडनकुलम परमाणु संयंत्र पर काम कर रही है, इस एमओयू पर हस्ताक्षर करेगी। बताया जा रहा है कि रोसटॉम के सीईओ अलेक्सी लिगाचेव इस वार्ता में कई नए प्रस्ताव पेश करेंगे, जिनमें SMR तकनीक पर सहयोग भी शामिल है।

इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनके रूसी समकक्ष आंद्रे बेलौसोव के बीच एस-400, एस-500, सुखोई-30 एमकेआई अपग्रेड और ब्रह्मोस के उन्नत संस्करण पर चर्चा होगी। पुतिन के सम्मान में प्रधानमंत्री मोदी आज रात उनके लिए निजी भोज भी आयोजित करेंगे। दोनों देश इस दौरे को 2030 तक की रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के अवसर के रूप में देख रहे हैं।

करें महा मतदान, रहें महा सावधान:अखिलेश

Nationalist Bharat Bureau

पटना के आकाशवाणी रोड और बैंक कॉलोनी रोड में जल-जमाव और टूटे चेम्बर से जनता परेशान, स्थानीय विधायक पर लापरवाही का आरोप

7480 बर्खास्त विशेष सर्वेक्षण कर्मियों में से अपील के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी 836 की सेवा वापसी क्यों नहीं, विभाग जवाब दे -ऐक्टू

Nationalist Bharat Bureau

बिहार: ट्रेन के शौचालय में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, ट्रांसजेंडरों ने की मदद 

cradmin

काँग्रेस का हल्ला बोल,GST,महंगाई,ED के खिलाफ एक दिवसीय धरना

एनडीए शासन में शिक्षा की स्थिति वहाँ पहुँच गई है जहाँ से पटरी पर लाने में वर्षों लग जायेंगे:राजद

Nationalist Bharat Bureau

सिधु मुसेवाला की हत्या के बाद हो सकता था पंजाब में गैंगवॉर, पुलिस ने किया खुलासा

संसद शीतकालीन सत्र से पहले राजनीतिक हलचल तेज

Nationalist Bharat Bureau

देश के 130करोड़ लोगों का भला करना है :मोदी

Nationalist Bharat Bureau

विधायक ने सरकार से वापस मांगा कोरोना राहत के नाम पर विधायक कोष से लिया गया 50 लाख रुपये

Leave a Comment