Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

मछुआ समितियों में अब खुलेगा कॉमन सर्विस सेंटर,मछुआरों के विकास में मील का पत्थर साबित होगा सीएससी:हरि सहनी

पटनाः राज्य के प्रखण्ड स्तरीय मछुआ समितियों में अब कॉमन सर्विस सेण्टर खोले जाएंगें। इन केन्द्रों पर मछुआ समिति के सदस्यों और मत्स्यपालन से जुड़े लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इन केन्द्रों का संचालन पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग और बिहार राज्य मत्स्यजीवी सहकारी संघ के सहयोग से किया जायेगा। ये बातें बुधवार को पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री हरि सहनी ने कही। उन्होंने पटना सदर प्रखण्ड के मछुआ समिति के केन्द्र का उद्घाटन भी किया।
उन्होंने कहा कि कॉमन सर्विस सेण्टर खुलने से राज्य के मछुआरों और उससे जुड़े लोगों को काफी लाभ होगा। मछुआरों को कॉमन सर्विस सेण्टर के माध्यम से सरकारी योजनाओं से जुड़ने का मौका मिलेगा। आज अधिकांश सरकारी कामकाज कॉमन सर्विस सेण्टरों के माध्यम से किये जा रहे हैं। मंत्री ने कहा कि कॉमन सर्विस सेण्टर आज की जरुरत बन गया है। इससे राज्य के गरीब मछुआरों सीधे लाभ होगा।

कॉमन सर्विस सेंटर मछुआरों के लिए एक उम्मीद लेकर आया है। अब आशा किया जाता है कि इससे मछुआ समाज विकास की दिशा में अग्रसर होगा और राज्य के विकास के साथ-साथ राष्ट्र के मजबूती में अपना अनमोल योगदान देगा।
अभी तक मछुआ समितियों के माध्यम से तालाबों की बंदोबस्ती, मत्स्य पालन, मत्स्य विपणन का कार्य ही  होता था, लेकिन आनेवाले कुछ दिनों में ही प्रत्येक प्रखण्ड में कॉमन सर्विस सेण्टर की तरह काम करेगा। कॉमन सर्विस सेण्टर सुविधा शुरु होने के बाद खसरा/खतौनी, आय, जाति, निवास जैसे प्रमाण-पत्र, बिजली का बिल, फोन रिचार्ज जैसे कार्य भी हो सकेंगे। यहाँ तक कि मछुआ समितियाँ वन स्टॉप सेण्टर के रुप में काम करेंगी। इससे ग्रामीणों को काफी सहुलियतें भी मिलेंगी। इन समितियों से बैंकिग से जुड़े काम मत्स्य किसान क्रेडिट कार्ड, मुद्रा ऋण भी प्राप्त होंगे। इसके अलावे केन्द्र पर एलआईसी एवं अन्य बीमा किस्त जमा करने ऑनलाइन फॉर्म भरने की सुविधा, आधार से पेमेंट, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम से पैसा निकालने, मनी ट्रांसफर, रेलवे, बस टिकट, वाहन बीमा, मखाना बीमा, मछली बीमा, पासपोर्ट सर्विस, इनकम टैक्स, स्वयं सहायता समूह ऋण, समूह बीमा, नाईलाइट सेवा, जीवन प्रमाण-पत्र, टेलीफोन बिल, कौशल प्रशिक्षण, मछुआरों एवं मछुआ समितियों का निबंधन, आयुष्मान कार्ड, किसान निबंधन, मखाना एवं मछली आउटलेट, कॉफ्फेड सदस्यता, तालाबों की मिट्टी, पानी एवं मछलियों की बीमारी की जाँच जैसी सुविधाएं भी मिल सकेंगी।

वहीं बिहार राज्य मत्स्यजीवी सहकारी संघ के प्रबंध निदेशक ऋषिकेश कश्यप ने कहा कि कॉमन सर्विस सेंटर मछुआ समितियों में एक क्रांतिकारी बदलाव लायेगा। मछुआ समाज विकास की मुख्यधारा में शामिल हो, इसके लिये संगठन लगातार प्रयास कर रहा है। श्री कश्यप ने जोर दिया कि मछुआ समाज आज भी एक पिछड़ा समाज है। इनको मुख्यधारा में लाने के लिये सतत् प्रयास की जरुरत है। उन्होंने कहा कि यहाँ पर मिलनेवाली सुविधाओं से मछुआ समाज अब तक वंचित रहा है।
इस अवसर पर संतोष तिवारी, स्टेट हेड, कॉमन सर्विस सेंटर, आलोक कुमार, स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर, कॉमन सर्विस सेण्टर, अरुण कुमार, सीनियर मैनेजर, आर्गेनाइजेशन, कॉमन सर्विस सेंटर एवं मदन कुमार, निदेशक, कॉफ्फेड, मुदित मणि, सहायक महाप्रबंधक उपस्थित थे।

टि्वटर कैंपेन के जरिए सहायक उर्दू अनुवादक के अभ्यर्थियों ने ज़ाहिर किया अपना दर्द

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने जारी किया पोस्टर,तेजस्वी यादव को बताया जंगलराज रिटर्न का नायक

Nationalist Bharat Bureau

तिरहुत स्नातक उपचुनाव :निर्दलीय उम्मीदवार वंशीधर बृजवासी की जीत, राजनीतिक पंडितों को चौंकाया

Nationalist Bharat Bureau

कन्हैया कुमार को मिल सकती है बिहार की बड़ी ज़िम्मेदार,हुड्डा के बयान से…….

Nationalist Bharat Bureau

JDU के कार्यकर्ता सम्मेलन में भारी बवाल

Nationalist Bharat Bureau

कोरोना संक्रमित पाया गया अर्जेंटीना का पर्यटक आगरा से लापता, प्रशासन और पुलिस ढूंढ़ने में लगी

Nationalist Bharat Bureau

BANGLADESH: ढाका में प्रदर्शनकारियों ने गृह मंत्री के आवास में लगाई आग

प्रशांत किशोर:BPSC छात्रों को गए थे ‘रामायण’ सुनाने, शुरू हो गया ‘महाभारत’

Nationalist Bharat Bureau

राजगीर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को बम धमकी, ISI के नाम से मेल भेजा गया; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Nationalist Bharat Bureau

One Day Police Officer: ‘नायक’ फिल्म की तर्ज पर जौनपुर में दसवीं की छात्रा बनी एक दिन की थानाध्यक्ष, ऑन द स्पॉट सुलझाया 10 साल पुराना विवाद

Leave a Comment