Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

अभिनेता सतीश शाह का 74 वर्ष की उम्र में निधन, फिल्म इंडस्ट्री को पांच दिन में तीसरा बड़ा झटका

टना: बॉलीवुड से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेता सतीश शाह का शनिवार दोपहर 2:30 बजे निधन हो गया। 74 वर्षीय सतीश शाह पिछले कुछ समय से किडनी संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे। उनके मैनेजर ने उनके निधन की पुष्टि की है। फिल्म इंडस्ट्री को पांच दिन में तीसरा बड़ा सदमा लगा है — इससे पहले असरानी और पियूष पांडेय के निधन की खबर ने भी प्रशंसकों को झकझोर दिया था।

सतीश शाह का अंतिम संस्कार 26 अक्टूबर को किया जाएगा। फिलहाल उनका पार्थिव शरीर अस्पताल में ही रखा गया है। उनके निधन से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। कई सितारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

सतीश शाह ने अपने करियर में सैकड़ों फिल्मों और टीवी शोज़ में अभिनय किया, लेकिन उन्हें असली पहचान टीवी के सुपरहिट शो ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ से मिली। शो में उन्होंने इंद्रवदन साराभाई (इंदु) का किरदार निभाया था, जो आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। उनकी कॉमिक टाइमिंग और डायलॉग डिलीवरी ने उन्हें टीवी का लीजेंड बना दिया।

सतीश शाह ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत ‘भगवान परशुराम’ फिल्म से की थी। इसके बाद उन्होंने कई क्लासिक फिल्मों में काम किया, जिनमें ‘अरविंद देसाई की अजीब दास्तान’, ‘गमन’, ‘उमराव जान’, ‘शक्ति’, ‘जाने भी दो यारों’, ‘विक्रम बेताल’ जैसी फिल्में शामिल हैं।
उन्होंने ‘हम आपके हैं कौन’, ‘हम साथ साथ हैं’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘मैं हूं ना’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में भी यादगार भूमिकाएं निभाईं।

सतीश शाह का जन्म गुजरात के मांडवी में हुआ था। उन्होंने मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज से पढ़ाई की और उसके बाद फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) से एक्टिंग की ट्रेनिंग ली।
साल 1972 में उन्होंने डिजाइनर मधु शाह से शादी की थी। कोविड-19 महामारी के दौरान वे खुद भी कोरोना से संक्रमित हुए थे, लेकिन उन्होंने मजबूती से बीमारी को हराया था।

हजारो रसोइयों का मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदर्शन 31 अक्टूबर को

Nationalist Bharat Bureau

सिरसा का आरोप: पंजाब में आप सरकार ने किसानों को पराली जलाने पर मजबूर किया

द प्लुरल्स पार्टी की पारदर्शी, लोकतांत्रिक, और संस्थागत प्रक्रिया के माध्यम से उम्मीदवार चयन की घोषणा

BJP के लिए COVID वहीं है, जहां ‘भारत जोड़ो यात्रा’ है : राहुल गांधी

Nationalist Bharat Bureau

बिहार कोकिला को सीएम नीतीश ने दी श्रद्धांजलि

बहराइच में CMO प्रतिनिधि बनकर धमकाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

झारखण्ड में भी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का ऐलान

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में यूनिफॉर्म से जुड़ेगा रोजगार, जीविका दीदियों को बड़ा मौका

Nationalist Bharat Bureau

भारत दौरे पर लियोनल मेसी, बॉलीवुड से सचिन तेंदुलकर तक दिखा स्टार क्रेज

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में चल रही लाठी-डंडे वाली सरकार:तेजस्वी यादव

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment