Nationalist Bharat
crimeब्रेकिंग न्यूज़

बीजेपी विधायक पर मारपीट का आरोप, दोनों पक्षों ने थाने में दी शिकायत

BJP MLA Krishna Kumar Rishi accused of assault by youth in Banmankhi, Purnea.

पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया जिले की बनमनखी विधानसभा सीट से नवनिर्वाचित BJP विधायक एवं पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। हनुमान नगर निवासी संजीव कुमार नामक युवक ने आरोप लगाया है कि 27 नवंबर की रात विधायक और उनके अंगरक्षकों ने उसे रास्ते में रोककर गाली-गलौज की और जमीन पर पटक-पटककर बुरी तरह पीटा। पीड़ित ने मारपीट और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए बनमनखी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़ित संजीव कुमार का कहना है कि घटना के बाद उसने अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज कराया और फिर पुलिस को आवेदन दिया। वहीं, विधायक कृष्ण कुमार ऋषि ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि युवक ने सड़क किनारे मोटरसाइकिल खड़ी कर उन्हें जातिसूचक शब्द कहकर उकसाया। विधायक के अनुसार, समझाने पर संजीव अंगरक्षकों से उलझ गया, जिसके बाद धक्का-मुक्की की स्थिति बनी और स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव किया।

बनमनखी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें प्राप्त हुई हैं और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि कृष्ण कुमार ऋषि पूर्व में पर्यटन मंत्री रह चुके हैं। हालांकि वर्तमान में उनके हलफनामे में कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है, लेकिन पिछले चुनावों में उनके खिलाफ कई पुराने केस दर्ज रह चुके हैं। पुलिस अब इस ताजा विवाद की जांच में जुटी है।

राहुल गांधी का डीयू दौरा विवादों में ,प्रॉक्टर ने कहा भूखे रह गए स्टूडेंट

Nationalist Bharat Bureau

अब मैथिली में भी पढ़ सकेंगे भारत का संविधान,राष्ट्रपति ने किया विमोचन

Nationalist Bharat Bureau

पुलवामा के शहीदों को कैंडल मार्च निकाल कर दी गयी श्रद्धांजलि

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Board ने रचा इतिहास, एक साथ मिले 3 ISO सर्टिफिकेट

Nationalist Bharat Bureau

PM पद के लिए राहुल गांधी की दावेदारी पर नीतीश ने कहा,इसमें क्या बुराई है

Nationalist Bharat Bureau

दरभंगा में हैवानियत पर पुलिस-पब्लिक भिड़ंत के बाद लाठीचार्ज

Lulu Mall:लूलू मॉल ने बयान जारी करके बताया,हमारे 80 प्रतिशत कर्मचारी हिंदू

अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय की स्थापना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ऐतिहासिक उपलब्धि, देश में मिसाल: इरशाद अली आज़ाद

Nationalist Bharat Bureau

भाजपा ने किया प्रदेश चुनाव समिति का गठन, 15 नेताओं को जिम्मेदारी

Nationalist Bharat Bureau

भारत 2035 तक अपना स्पेस स्टेशन बनाएगा — ISRO प्रमुख ने किया बड़ा ऐलान

Leave a Comment