Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

चुनाव खत्म होते ही महंगाई की मार,Jio ने ग्राहकों को दिया जोरदार झटका, महंगे किए टैरिफ प्लान

नई दिल्ली:लोकसभा चुनाव खत्म होते ही देश पर महंगाई की एक और मारा पड़ गई है। देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जिओ ने अपने प्रीपेड टैरिफ प्लान की कीमतों में 20 से लेकर 30% तक की वृद्धि कर दी है। इससे देश के लोगों पर फिर से महंगाई की एक मार पड़ गई है।देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने अपने प्रीपेड टैरिफ प्लान की कीमतें बढ़ाने का एलान कर दिया है। कंपनी के नए टैरिफ प्लान 3 जुलाई से शुरू होंगे। कंपनी का बेस प्लान पहले 155 रुपये का था, जो बढ़कर 189 रुपये का हो जाएगा। ऐसे में टैरिफ में वृद्धि 22 प्रतिशत की है।

जिओ के द्वारा जारी की गई प्रेस रिलीज

रिलायंस जियो के करोड़ों यूजर्स के लिए बुरी खबर है. बुधवार को कंपनी ने बताया कि टेलीकॉम कंपनी के रिचार्ज प्लान्स 15 से 25 फीसदी तक महंगे होने वाले हैं. नए टैरिफ प्लान 3 जुलाई से लागू होंगे. आपको बता दें कि जियो की राहत पर चलते हुए भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया भी रिचार्ज प्लान को जुलाई में महंगा कर सकते हैं।

 

 

टैरिफ में यह बढ़ोतरी मासिक, दैनिक से लेकर वार्षिक तक सभी प्लान में की गई है।155 रुपये वाला प्लान, जो कि बेस ऑफरिंग था, अब 189 रुपये में मिलेगा और इसकी वैधता 28 दिन की ही रहेगी. 209 रुपये वाला प्लान अब 249 रुपये में मिलेगा और इसकी वैधता भी 28 दिन की ही रहेगी. इन प्लान के डेटा बेनिफिट्स पहले जैसे ही रहेंगे. 239 रुपये वाला प्लान जो कि अनलिमिटेड 5G डेटा देता था, अब नहीं देगा. 239 रुपये वाला प्लान अब 299 रुपये में मिलेगा और इसकी वैधता 28 दिन की होगी.अब अनलिमिटेड 5G डेटा केवल 2GB/दिन और उससे ज़्यादा वाले प्लान पर ही मिलेगा. नए प्लान 3 जुलाई 2024 से लागू होंगे।

घर-घर में रुकेंगे पर्यटक, कैबिनेट से मिलेगी हरी झंडी

तेजस्वी जी ‘‘लिडर ऑफ कमिटमेंट’’ बन चुके हैं:राजद

Nationalist Bharat Bureau

पुणे निकाय चुनाव से पहले बदले सियासी संकेत, पवार परिवार की नज़दीकी के आसार

Nationalist Bharat Bureau

आगामी झारखंड विधानसभा चुनावों तक मेरे लिए सभी विकल्प खुले हुए हैं: चंपई सोरेन

Nationalist Bharat Bureau

BIHAR:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकारी गाड़ी नियमों का उल्लंघन करती पाई गई

Nationalist Bharat Bureau

पूर्णिया में सड़क निर्माण पर सख्ती

Nationalist Bharat Bureau

साइंस और टेक्नालाजी के साथ आध्यात्मिकता को भी जोड़ने से जीवन होगा आसान – राष्ट्रपति

अशोक चौधरी पर आरोपों ने मचाया सियासी भूचाल, नीतीश पर स्पष्टीकरण का दबाव

Nationalist Bharat Bureau

एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Politics:जगदानंद सिंह के राजद प्रदेश अध्यक्ष फिर से बनने का राज़ क्या है ?

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment