Nationalist Bharat
दुर्घटनाब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

बिहार स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, अस्पताल में एक्सपायरी दवा देने का आरोप

बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड स्थित नाजिरपुर स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को एक्सपायरी दवाएं देने के गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इलाज की उम्मीद लेकर आने वाले मरीजों को बिना तारीख जांचे दवाएं थमा दी जा रही हैं जिससे उनकी जान खतरे में पड़ सकती है।

मामला तब सामने आया जब कुछ मरीजों ने दवा के पैकेट पर दर्ज एक्सपायरी डेट देखी। ग्रामीणों का आरोप है कि जिन दवाओं की मियाद खत्म हो चुकी है वही दवाएं स्वास्थ्य केंद्र से वितरित की जा रही हैं। लोगों का कहना है कि यह सिर्फ लापरवाही नहीं बल्कि मरीजों की सेहत के साथ खुला खिलवाड़ है। गांव में डर का माहौल है और लोग किसी बड़े हादसे की आशंका जता रहे हैं।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि स्वास्थ्य केंद्र तय समय पर नहीं खुलता। सुबह से लाइन में खड़े बुजुर्ग महिलाएं और बच्चे घंटों इंतजार करने को मजबूर रहते हैं। इसके अलावा दवा वितरण के दौरान निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली का आरोप भी लगाया गया है। हालांकि स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा है कि दवाएं पूरी जांच के बाद ही दी जाती हैं। फिलहाल पूरा मामला चर्चा में है और लोग स्वास्थ्य विभाग से जांच और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

बिहार राज्य अल्पसंख्यक वित्तीय निगम के मैनेजिंग डाइरेक्टर से मिले किशनगंज विधायक

Nationalist Bharat Bureau

बिहार कांग्रेस में बड़े बदलाव: कृष्णा अल्लावरू हटे, अविनाश पांडेय बने चुनाव प्रभारी

फेक न्यूज़ फैलाने पर जी न्यूज का एंकर रोहित रंजन गिरफ़्तार

बगहा में करोड़ों की योजनाओं का CM ने किया शिलान्यास और लोकार्पण

Nationalist Bharat Bureau

CM भजनलाल शर्मा को PM मोदी और अमित शाह की जन्मदिन की बधाई

Nationalist Bharat Bureau

यूपी STF का बड़ा एक्शन: एक लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर

Nationalist Bharat Bureau

वेतनभोगियों और पेंशनधारियों की हक़मारी पर छलका जदयू नेत्री का दर्द,उठाये कई सवाल

Nationalist Bharat Bureau

राजद ने बनाई प्रवक्ताओं की टीम,2 राष्ट्रीय और 17 प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची जारी

फिर धमकी मिली तो तेवर में आए पप्पू यादव

सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी गंगा राम हस्पताल में चल रहा इलाज

Leave a Comment