Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

महाराष्ट्र : शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने को लेकर ठेकेदार और एक अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

मुंबई: 27 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के मामले में पुलिस ने ठेकेदार और एक अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

 

 

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने के मामले में पुलिस ने ठेकेदार और एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पिछले साल नौसेना दिवस (4 दिसंबर) पर सिंधुदुर्ग के मालवन तहसील के राजकोट किले में पीएम नरेंद्र मोदी ने इस प्रतिमा का अनावरण किया था। छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची मूर्ति सोमवार को दोपहर करीब 1 बजे गिर गई थी। एक बयान में नौसेना ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना बताया और कहा कि मामले की तुरंत जांच करने और जल्द से जल्द प्रतिमा की पुनर्स्थापना के लिए कदम उठाने के लिए एक टीम को तैनात किया है।इस घटना से एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की काफी किरकिरी हो रही है। विपक्षी दल इसकी आलोचना कर रहे हैं। शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने मंगलवार को सीएम शिंदे के इस्तीफे की मांग की और प्रतिमा के निर्माण में घोटाले का आरोप लगाया।

13,585 करोड़ की लागत से 15 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास 7 जून को

तुर्कमान गेट हिंसा: पत्थरबाजी के बाद पुलिस एक्शन, 10 हिरासत में

बोचहां:नीतीश कुमार को भी लोगों ने रिजेक्ट कर दिया !

भाइयों-बहनों, चुपचाप पुल गिरते हुए देखो नहीं तो कथित जंगलराज आ जाएगा:तेजस्वी यादव

पीएम मोदी विपक्ष से सहयोग मांग रहे हैं, लेकिन हमारे नेता का अपमान हो रहा है:राहुल

बांग्लादेश में हिंदू अत्याचार के खिलाफ नवादा में प्रदर्शन, यूनुस और शाहरुख खान का पुतला फूंका

Nationalist Bharat Bureau

अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पहुँची लालू यादव की पुत्री रोहिणी आचार्य,पिता को लेकर कही बड़ी बात

Nationalist Bharat Bureau

4 जनवरी से ‘समाधान यात्रा’ पर निकलेंगे नीतीश कुमार,2024 चुनाव से पहले भापेंगे जनता का मूड

NEET PG स्थगित होना नरेंद्र मोदी के राज में बर्बाद हो चुकी शिक्षा व्यवस्था का एक और दुर्भाग्यपूर्ण उदाहरण:राहुल

Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रास्फर पोस्टिंग पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment