Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा में सटोगे तो आरक्षण से कटोगे:राजद

पटना:बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने सर्वलोकहित समाज पाटी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रो0 विजय बहादुर मौर्य के साथ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया।इस अवसर पर जगदानन्द सिंह ने कहा कि सामाजिक न्याय की धारा को समर्थन देने का सर्वलोकहित समाज पार्टी संगठन ने जो निर्णय लिया है, इससे सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्ष ताकतों को मजबूती मिलेगी। 2024 के विधान सभा उपचुनाव में सभी चार विधान सभा सीटों रामगढ़, इमामगंज, बेलागंज और तरारी विधान सभा उपचुनाव में बिना शर्त समर्थन सर्वलोकहित समाज पार्टी संगठन की ओर से महागठबंधन के प्रत्याशी को देने का निर्णय लिया गया है, जो स्वागत योग्य कदम है।इन्होंने आगे कहा कि उन्माद के माध्यम से आज जिस तरह से सरकार के स्तर से बढ़ावा दिया जा रहा है यह कहीं से उचित नहीं है। इस तरह के कार्यों से देश को कमजोर किया जा रहा है। जबकि लालू जी ने अपने विचारो और कार्यों से देश के सभी वर्गों को एकजुट करने का जो संकल्प लिया उसे सरजमीन पर उतारा और सभी को भारत की गंगा जमुनी संस्कृति की मजबूती के लिए कार्य करने की पे्ररणा दी। चाहे जितना भी कष्ट सहना पड़ा हो लेकिन लालू जी कभी भी उन्मादी शक्तियों के सामने नहीं झूके और उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि उन्माद और नफरत के माहौल से देश में एकता नहीं हो सकती है। इसके लिए सभी को भाईचारा और आपसी मेल मोहब्बत से देश की एकता और अखंडता के लिए कार्य करना चाहिए।

 

इस अवसर पर प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि तेजस्वी जी के नेतृत्व में जो नौकरी, रोजगार तथा 65 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था महागठबंधन सरकार में जो कार्य किये गये वह इतिहास में दर्ज है। लेकिन भाजपा किस तरह से नौकरी, रोजगार और आरक्षण को छीनने का कार्यक्रम चला रही है, यह स्पष्ट रूप से दिख रहा है। इन्होंने भाजपा के नारों के जवाब में कहा कि ‘‘भाजपा में सटोगे, तो आरक्षण से कटोगे’’ यह बात सभी पिछड़ा, अतिपिछड़ा, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक समाज के लोगों को याद रखना चाहिए क्योंकि लड़ाई बड़ी है और यह तब तक चलेगी जब तक देश से साम्प्रदायिक शक्तियों को जड़ से उखाड़ नहीं दिया जाता है और सामाजिक न्याय की धारा जो लालू प्रसाद जी के नेतृत्व में स्थापित की गई थी उसको मजबूती प्रदान नहीं किया जाता है तब तक हमारा संघर्ष और आन्दोलन चलता रहेगा।

 

इस अवसर पर संवाददाता सम्मेलन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चैधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 तनवीर हसन, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, एजाज अहमद, अरूण कुमार यादव, प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार राम भी उपस्थित थे।इस अवसर पर सर्वलोकहित समाज पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य, गोपाल जी सिंह मौर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष,सुदामा सिंह मौर्य, जिलाध्यक्ष, कैमूर, भभुआ, रमेश सिंह मौर्य, युवा जिलाध्यक्ष, कैमूर,नागेन्द्र सिंह मौर्य, सक्रिय सदस्य,पशुपति कुमार मौर्य, सक्रिय सदस्य,सुदर्शन सिंह, जिला प्रवक्ता, कैमूर, रोहित मौर्य, सक्रिय सदस्य, संतोष कुमार मौर्य, सक्रिय सदस्य, दीपनारायण सिंह मौर्य, सक्रिय सदस्य, अशोक कुमार मौर्य, सक्रिय सदस्य, अंगद कुमार मौर्य, सक्रिय सदस्य शामिल थे। सभी ने कहा कि उपचुनाव में महागठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार-प्रसार और चुनाव अभियान चलायेंगे।

शारदा सिन्हा को याद कर भावुक हुए पीएम मोदी

Nationalist Bharat Bureau

अगले 25 वर्षो के झूठे सपने दिखाए जा रहे हैं: आम आदमी पार्टी

लड़ाई मनुस्मृति और संविधान के बीच,50 फीसदी आरक्षण की दीवार तोड़ेंगे:राहुल

Nationalist Bharat Bureau

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया लखनदेई नदी की पुरानी धार को पुनर्जीवित करने की योजना का निरीक्षण

बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ,ऐक्टू का प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

जापान में 6.7 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी

Nationalist Bharat Bureau

शादी विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, दो पुलिसकर्मी घायल

Nationalist Bharat Bureau

Lok Sabha Speaker: कांग्रेस सांसद के सुरेश विपक्ष के उम्मीदवार

परिहार विधानसभा: जाप की संभावित प्रत्याशी सरिता यादव की जीत के लिए लोगों ने अभी से कसी कमर

Nationalist Bharat Bureau

मिजोरम में रेलवे ओवर ब्रिज ढहने से 17 लोगों की मौत

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment