Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

मिजोरम में रेलवे ओवर ब्रिज ढहने से 17 लोगों की मौत

मिजोरम की राजधानी आइजोल के पास सैरांग में बुधवार को एक निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज गिरने से कम से कम 17 श्रमिकों की मौत हो गई।

मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर यह जानकारी दी। श्री ज़ोरमथांगा ने एक्स पर कहा, “आइजोल के पास सैरांग में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज आज ढह गया जिसमें कम से कम 17 श्रमिकों की मौत हो गई। बचाव कार्य जारी है।” प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतक के निकट संबंधी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इस त्रासदी से बहुत दुखी हैं। उन्होंने सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है

और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट किया, “मिजोरम की दुर्घटना से दुखी हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदना है। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। बचाव अभियान जारी है और प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है। प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।”

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी इस हादसे में मारे गए लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सुश्री बनर्जी ने ट्वीट करके कहा कि मृतकों में से कुछ उनके पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के थे। उन्होंने कहा, “मैंने अपने मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि वे राहत-बचाव के लिए मिजोरम प्रशासन के साथ समन्वय करें। मालदा जिला प्रशासन को पीड़ित परिवारों तक पहुंचने और हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया गया है। संकटग्रस्त लोगों के प्रति एकजुटता, मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना। स्थिति पर नजर रखी जा रही है।”

सुश्री बनर्जी ने पीड़ित परिवारों को उचित आर्थिक देने का वादा किया है।

आरजेडी के पोस्टर से लालू-राबड़ी की तस्वीर क्यों हटाई गई, यह तेजस्वी से पूछिए:तेज प्रताप

Nationalist Bharat Bureau

बिहार कोकिला को सीएम नीतीश ने दी श्रद्धांजलि

पंजाब में फिर बहाल होगी 424 लोगों की VIP सुरक्षा, कोर्ट ने लगाई ‘आप’ सरकार को फटकार

बीपीएससी(BPSC)के 67वीं PT की परीक्षा रद्द

Nationalist Bharat Bureau

DST की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

Nationalist Bharat Bureau

IPS Kundan Krishnan : IPS कुंदन कृष्णन फिर से लौट रहे बिहार

Nationalist Bharat Bureau

केंद्र की कुम्भकर्णी सरकार जनहित के मुद्दे से आंख फेरकर अपने उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुँचाने में लगी है:शशिरंजन यादव

Bihar Vidhansabha:नीतीश सरकार के खिलाफ विपक्ष ने खोला मोर्चा,कार्यवाही स्थगित

Nationalist Bharat Bureau

प्रधानमंत्री संग्रहालय प्रत्येक सरकार की साझा विरासत का जीवंत प्रतिबिंब :मोदी

हॉस्टल में छात्रा की मौत पर तेज प्रताप यादव की बड़ी मांग, CBI जांच के लिए लिखा पत्र

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment