Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

शारदा सिन्हा को याद कर भावुक हुए पीएम मोदी

Pm Modi On Sharda sinha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के दरभंगा में हैं, जहां उन्होंने दरभंगा एम्स का शिलान्यास किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने बिहारवासियों को संबोधित करते हुए प्रसिद्ध लोकगायिका और बिहार की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने शारदा सिन्हा के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके संगीत के प्रति समर्पण को शब्दों में बयां करना कठिन है। पीएम मोदी ने कहा, “मैं मिथिला की धरती की बेटी, स्वर कोकिला शारदा सिन्हा जी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। शारदा सिन्हा जी ने भोजपुरी और मैथिली संगीत की जो सेवा की है, वह अतुलनीय है। महापर्व छठ की महिमा को उन्होंने अपने गीतों के माध्यम से दुनिया भर में पहुँचाया।”

गौरतलब है कि इससे पहले भी पीएम मोदी ने शारदा सिन्हा के निधन पर उनके बेटे अंशुमान को पत्र लिखकर शोक प्रकट किया था। उन्होंने पत्र में लिखा, “आपकी माता श्रीमती शारदा सिन्हा जी के निधन से गहरा दुख हुआ। लोक परंपरा और जीवन के संस्कारों से जुड़े उनके गीतों ने हमारी संस्कृति को समृद्ध किया है। उन्होंने मैथिली और भोजपुरी में अपनी सहज और खनकती आवाज से जन-जन का हृदय छू लिया। फिल्मों में भी उनकी आवाज ने संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध किया है। पद्म पुरस्कारों सहित कई सम्मान प्राप्त कर वे संगीत जगत में अमिट छाप छोड़ गईं।”

प्रधानमंत्री ने पत्र में यह भी लिखा कि छठ महापर्व से जुड़े शारदा सिन्हा के गीत आने वाली पीढ़ियों को अपनी परंपरा से जोड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार कोकिला की आधी सदी से भी अधिक लंबी साधना कला जगत की अमूल्य धरोहर है और उनका निधन संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

बता दें कि शारदा सिन्हा का निधन 5 नवंबर 2024 को छठ पर्व के नहाय-खाय के दिन हुआ। वे लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं। पटना के गुलाबी घाट पर उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

उत्तरप्रदेश में 4 हाथ, 4 पैर वाले बच्चे ने लिया जन्म, लोगो ने कहा – भगवान का अवतार है

भारत 2035 तक अपना स्पेस स्टेशन बनाएगा — ISRO प्रमुख ने किया बड़ा ऐलान

Bihar Teachers: एक झटके में चली गई बिहार के 95000 शिक्षकों की नौकरी,मचा हड़कंप

Nationalist Bharat Bureau

50 रुपये बढ़े घरेलू गैस सिलेंडर के दाम

CoronaVirus:कोरोना वायरस से चीन के हालात बिगड़े,भारत सतर्क

Nationalist Bharat Bureau

बांग्लादेश की PM शेख हसीना ने देश छोड़ा

Potato Price: संसद में उठा आलू की कीमतों का मुद्दा

21 नवंबर से चार नए लेबर कोड लागू, अपॉइंटमेंट लेटर से लेकर ओवरटाइम तक मिले नए अधिकार

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में 17 अप्रैल 2026 से जनगणना

मछुआ समितियों में अब खुलेगा कॉमन सर्विस सेंटर,मछुआरों के विकास में मील का पत्थर साबित होगा सीएससी:हरि सहनी

Leave a Comment