Nationalist Bharat
दुर्घटनाब्रेकिंग न्यूज़

कश्मीरी गेट पर चलती पर्यटक बस में आग, सभी यात्री सुरक्षित

Tourist bus catches fire near Delhi Kashmiri Gate, 15 passengers escape safely

दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा टल गया जब एक निजी स्लीपर पर्यटक बस में अचानक आग लग गई। हादसे के समय बस में करीब 15 यात्री सवार थे, जो समय रहते नीचे उतर गए और सभी बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंच गया।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के अधिकारियों के अनुसार, आग ने कुछ ही मिनटों में बस को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। बस हरियाणा के करनाल के लिए रवाना होने वाली थी, लेकिन कश्मीरी गेट के पास अचानक धुआं उठता देख चालक और यात्रियों ने तुरंत वाहन खाली कर दिया। इस त्वरित कदम की वजह से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

दमकल की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस और DFS टीम जांच कर रही है कि शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी इसकी वजह थी या नहीं।

खालिदा जिया के निधन से BNP को बड़ा झटका

Nationalist Bharat Bureau

भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह ने दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक के लिए अर्जी लगाई

: होटल-अस्पताल पर दोगुना टैक्स, कोचिंग व निजी संस्थानों पर भी बढ़ोतरी

Nationalist Bharat Bureau

मणिपुर उपद्रवी हिंसा में बिहार के दो लोगों की हत्या से सीएम नीतीश मर्माहत

Nationalist Bharat Bureau

महीने का 8 डॉलर दो ट्विटर का ब्लू टिक लो,अमीर ग़रीब का खेल नहीं चलेगा:एलन मस्क

Uniform Civil Code:समान नागरिक संहिता लाने की तैयारी?जनता और मान्यता प्राप्त धार्मिक संगठनों के विचार आमंत्रित

आप नेता सत्येंद्र जैन पर बेनामी संपत्ति का झूठा आरोप लगाने वाले शिकायतकर्ता पर लोकायुक्त ने लगाया 50 हजार का जुर्माना

Nationalist Bharat Bureau

आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच पोस्टर वार शुरू

Nationalist Bharat Bureau

Nationalist Bharat Bureau

जहरीली शराब से 100 से ज्यादा मौतें के बिच CM नीतीश पटना की सड़कों पर मंत्रियों संग ठहाके लगाते दिखे , तेजस्वी ने किया हमला

Leave a Comment