Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

लखीसराय में PDS घोटाले का आरोप, गरीबों तक पहुंचा घटिया और बदबूदार चावल

Bihar Crime: बिहार में गरीबों के लिए चलाई जा रही जन वितरण प्रणाली एक बार फिर गंभीर आरोपों के घेरे में आ गई है। लखीसराय जिले से सामने आए मामले ने सरकारी दावों और निगरानी व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। सहकारिता विभाग, बिहार सरकार के प्रधान सचिव को भेजी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि PACS अध्यक्षों, स्थानीय राइस मिल मालिकों और सहकारिता विभाग के अधिकारियों की कथित मिलीभगत से सड़ा-गला और बदबूदार चावल पीडीएस के जरिए गरीब परिवारों तक पहुंचाया जा रहा है।

शिकायतकर्ताओं कमल किशोर सिंह और सतीश प्रसाद सिंह ने आरोप लगाया है कि धान अधिप्राप्ति के बाद गुणवत्ता मानकों की अनदेखी कर जानबूझकर डिग्रेडेड और खाने योग्य न रहने वाला चावल गोदामों में जमा कराया जाता है। यही चावल बाद में जन वितरण प्रणाली की दुकानों तक भेज दिया जाता है, जिससे लाभुकों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। आरोप है कि बिना किसी सैंपल जांच या गुणवत्ता परीक्षण के ही खराब चावल को पास कर दिया जाता है।

मामले में जिला सहकारिता पदाधिकारी और प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं। शिकायत में कहा गया है कि स्थानीय स्तर पर बार-बार शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे पूरे तंत्र की निष्पक्षता संदेह के घेरे में आ गई है। शिकायत की प्रति जिलाधिकारी लखीसराय को भी सौंपी गई है। शिकायतकर्ताओं ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय विजिलेंस जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त विभागीय व कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर आरोप पर क्या कदम उठाता है।

 

 

जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश कमेटी की दूसरी सूची जारी

मनीष सिसोदिया को जमानत मिली,सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

3000 महिलाओं का बलात्कार करने वाले को चुपके से विदेश भेज देंगे लेकिन…

शाहरुख खान की ‘पठान’ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, दीपिका के गाने ‘बेशरम रंग’ में बदलाव के निर्देश

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश कुमार ने कॉपी की हमारी योजनाएं: ज्ञान रंजन

Nationalist Bharat Bureau

बीजेपी में शामिल हुए हार्दिक पटेल, पीएम मोदी को बताया देश का गौरव

राष्ट्रीय रोजगार नीति कानून बनाने और 60 लाख रिक्त पदों को भरने की मांग

Nationalist Bharat Bureau

Supreme Court RTI Portal: सुप्रीम कोर्ट का ऑनलाइन RTI पोर्टल शुरू

Nationalist Bharat Bureau

मुस्लिम छात्र इरफान ने टॉप संस्कृत बोर्ड उत्तर प्रदेश का एग्जाम,मजदूर पिता ने कहा इसी स्कूल की फीस देने की की थी ”औकात”

नीतीश कुमार हैं सबसे असहाय,अशक्त,अमान्य,अक्षम, विवश,बेबस,लाचार और मजबूर मुख्यमंत्री:तेजस्वी

Leave a Comment