Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

माघ मेला 2025: वाराणसी में सख्त ट्रैफिक डायवर्जन, पांच इलाकों में वाहन रोके जाएंगे

Varanasi News: वाराणसी में माघ मेला 2025 और श्रद्धालुओं के पलट प्रवाह को देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने महाकुंभ जैसी सख्त यातायात व्यवस्था लागू कर दी है। प्रमुख स्नान तिथियों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए शहर के पांच थाना क्षेत्रों में 12-12 घंटे तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी जाएगी। पुलिस ने इसके लिए विशेष होल्डिंग एरिया भी चिन्हित किए हैं, ताकि यातायात दबाव को नियंत्रित किया जा सके।

यातायात डायवर्जन प्लान के तहत मिर्जामुराद, राजातालाब, रोहनिया, रामनगर और लंका थाना क्षेत्रों में आवश्यकता पड़ने पर वाहनों को रोका जाएगा। मैदागिन–चौक–गोदौलिया क्षेत्र को नो-व्हीकल जोन घोषित किया गया है। शहर के अंदर छह निर्धारित रूटों पर ही ऑटो और ई-रिक्शा चल सकेंगे। बाहरी वाहनों को हाईवे पर ही रोका जाएगा और उन्हें तय पार्किंग स्थलों में खड़ा कराया जाएगा। दशाश्वमेध घाट, अस्सी घाट और अन्य प्रमुख घाटों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

एडीसीपी यातायात अंशुमान मिश्रा ने बताया कि भीड़ अधिक होने पर राजघाट पुल पर भी चारपहिया वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित की जाएगी। गाजीपुर और आजमगढ़ से आने वाली बसों और निजी वाहनों को रिंग रोड से निकाला जाएगा, जबकि बिहार और चंदौली से आने वाले वाहनों को एनएच-19, विश्वसुंदरी पुल और मोहनसराय के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा। पुलिस के अनुसार मकर संक्रांति से लेकर महाशिवरात्रि तक कुल 20 से 25 लाख श्रद्धालुओं के वाराणसी आने का अनुमान है, जिसे देखते हुए ट्रैफिक प्लान को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान फिर बनेंगे दूल्हा,डॉ गुरप्रीत कौर से रचाएंगे शादी

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में बड़ा हादसा तीन की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Nationalist Bharat Bureau

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा: पहला चरण शुरू, दूसरे चरण की तारीखें घोषित

Nationalist Bharat Bureau

पटना में 24 दिसंबर को आयोजित होगा ‘हमारे अटल’ राज्यस्तरीय कार्यक्रम

Nationalist Bharat Bureau

पटना की सड़कों पर काँग्रेस का संग्राम,राहुल सोनिया को फंसाने का आरोप

झुग्गी झोपड़ी में नहीं रहेंगे ग़रीब, बिहार सरकार देगी पक्का मकान

Nationalist Bharat Bureau

कानपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल की अंत्येष्टि, हजारों ने दी अंतिम विदाई

Nationalist Bharat Bureau

सीतामढ़ी लोकसभा चुनाव 2024: जदयू कोटे से देवेश चंद्र ठाकुर की दावेदारी

Nationalist Bharat Bureau

गोपालगंज हत्याकांड:विधायक की गिरफ्तारी ना होने पर नीतीश पर बरसे पप्पू यादव

मोदी ने जय जवान, जय किसान नारे में जय विज्ञान, जय अनुसंधान जोड़ा

Leave a Comment