Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

ई बिहार है बिहार!मोदी को गली-गली में चक्कर लगवा देगा

पटना: अपने निराले अंदाज से लोगों के बीच अपनी बात रखने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 मई के पटना में होने वाले रोड शो पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 𝟑 चरण में बिहार ने पीएम मोदी को सड़क पर ला ही दिया बाक़ी बचे 𝟒 चरणों में गली-गली में चक्कर लगवा देगा। ई बिहार है बिहार!

 

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने रविवार को अपने सोशल मीडिया पोस्ट द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बिहार के लिए किए गए कई एक वादे के साथ-साथ बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने और पटना यूनिवर्सिटी को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा देने के मामले पर भी कटघरे में खड़ा किया और कहा कि बोला था ना 𝟐𝟎𝟏𝟒 में? चीनी मिल खुलवा इसी मिल की बनी चीनी की चाय पीऊँगा। 𝟏𝟎 बरस हो गए? क्या हुआ तेरा वादा?

 

लालू यादव ने कहा कि जो प्रधानमंत्री अपने वादेनुसार प्रदेश में एक छोटी सी चीनी मिल नहीं खुलवा सकता हो?जो प्रधानमंत्री विशेष राज्य के दर्जे से लेकर 𝟏𝟎 वर्षों में अपने बड़े-बड़े आसमानी वादों में से एक रत्ती भर भी वादा पूरा ना कर सका हो?जो प्रधानमंत्री भरे मंच से अपने ही सहयोगी दल के मुख्यमंत्री द्वारा हाथ जोड़ गिड़गिड़ाने पर भी 𝟏𝟎𝟎 बरस पुरानी एवं ऐतिहासिक पटना यूनिवर्सिटी को केंद्रीय यूनिवर्सिटी का दर्जा तक ना दे सके?ऐसे प्रधानमंत्री रोड क्या चाहे गली-गली घूम नुक्कड़ नाटक करे, इससे बिहार को क्या फायदा होगा?

 

लालू ने कहा कि बिहारी बुड़बक नहीं है। बिहार के लोग अच्छे से जानते है कि बिहार से 𝟒𝟎 में से 𝟑𝟗 𝐌𝐏 लेकर बिहार की जगह सब कुछ गुजरात में ही किया और सब निवेश गुजरात ही ले गए जबकि लंबे समय से बिहार में 𝐍𝐃𝐀 सरकार है। फिर 𝟓 साल बाद चुनाव में बिहार घूमने आते है।𝟑 चरण में बिहार ने सड़क पर ला ही दिया बाक़ी बचे 𝟒 चरणों में गली-गली में चक्कर लगवा देगा। ई बिहार है बिहार!

बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस का तबादला,आमिर सुबहानी को बनाया गया राज्य का नया मुख्य सचिव

Nationalist Bharat Bureau

फडणवीस-शिंदे बैठक के बाद महायुति में सुलह, मुंबई-ठाणे समेत सभी निगम चुनाव साथ लड़ेंगे

18 वीं नेशनल स्काउट गाइड जंबूरी आज से , राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू करेंगी शुभारंभ

बिहारवासियों के लिए निःशुल्क औषधि वितरण योजना शुरू

Nationalist Bharat Bureau

नागरिकों की बेचैनी का मर जाना लोकतंत्र का शोकपर्व है

DST की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

Nationalist Bharat Bureau

सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, नूपुर शर्मा से अहंकार की बू आती है, पूरे देश से माफी मांगे

मुख्यमंत्री आवास पहुंची इमामगंज से एनडीए प्रत्याशी दीपा मांझी, सीएम नीतीश से लिया जीत का आशीर्वाद

पाँच दिवसीय बैंकिंग की माँग पर बैंक कर्मियों की हड़ताल, कामकाज ठप

Nationalist Bharat Bureau

पटना में फिर एनकाउंटर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर घायल

Leave a Comment