Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

Accident in UP: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दो बसों में भीषण भिड़ंत, 8 यात्रियों की हुई मौत,दर्जनों घायल

नई दिल्ली:यूपी के बाराबंकी मं भीषण हादसे की खबर है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह किनारे खड़ी एक बस में तेज रफ्तार दूसरी बस ने पीछे से टक्कर मार दी। यह दोनों बस बिहार से दिल्ली जा रही थीं। इस हादसे में 8 लोगों की मारे जाने की खबर है, जबकि 12 से अधिक लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएचसी हैदरगढ़ से गंभीर रूप से घायल यात्रियों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है. फिलहाल मौके पर क्रेन की मदद से एक्सप्रेस-वे पर क्षतिग्रस्त बस को हटाया जा रहा है. जिससे एक्सप्रेस-वे पर यातायात सुचारू रूप से संचालित रहे. वहीं, मृतकों के परिवार वाले सूचना मिलते ही बाराबंकी पहुंच रहे हैं।

मरने वालों में सभी बिहार के, अभी 4 के नाम आए
मरने वालों में सभी बिहार के अलग-अलग जिलों के बताए जा रहे हैं। अभी 4 के नाम सामने आए हैं जिसमें ओम प्रकाश राय पुत्र ओसिन्दर राय, उम्र 33 साल, पता- लदोरा कल्याणपुर, जिला समस्तीपुर।शिव धारी पुत्र मदन सहाय, उम्र 42 साल, पता- ग्राम दोलक, जिला मधुबनी ।चित्त नारायण पुत्र राधाकांत झा, उम्र 75 साल, पता- कालापट्टी, थाना फुल परास, जिला मधुबनी ।कमलेश कुमार पुत्र रामजी राय, उम्र 23 साल, पता- भीमा मकलेश्वर वार्ड 15, थाना पिपुरी, जिला सीतामढ़ी शामिल हैं।

कैसे हुआ हादसा?

खबरों के मुताबिक, बिहार से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बने एक ढाबे पर रुकी थी। इसी दौरान पीछे से आ रही दूसरी डबल डेकर बस ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि टक्कर इतना भीषण था कि 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
बिहार की रौशन खातून ने बताया, ”मैं दिल्ली जा रही थी। बस की दूसरी साइड में बैठी हुई थी। सड़क किनारे बस खड़ी थी, तभी पीछे से आई एक बस ने जोरदार टक्कर मार दी।” एक यात्री ने कहा, ”मैं उस बस में था, जिसके ड्राइवर ने टक्कर मारी है। ज्यादातर लोग सो रहे थे। धमाके से हमारी नींद खुली।”

सीएम योगी ने जताया दुख
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे पर दुख जताया है। सीएम योगी ने ट्वीट किया, ‘पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। संबंधित अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेजी से संचालित करने और घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए गए हैं।

हादसे में ज़ख्मी लोग

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पिछले महीने भी हुआ था हादसा
बता दें कि अभी पिछले महीने ही पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक और हादसा हुआ था। 15 जून को सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार-टैंकर में भिड़ंत हो गई थी, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई थी और दो लोग घायल हुए थे।

दो दिन पहले 6 कांवड़ियों की हुई थी मौत

बता दें बीती 23 जुलाई को ही हाथरस सादाबाद मार्ग पर स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल के पास एक डंपर ने गंगाजल ले जा रहे 7 कांवड़ियों को कुचल दिया था. जिसमें 6 की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि इस घटना में दो घायल हो गए थे. मृतक हरिद्वार से ग्वालियर गंगा जल लेकर जा रहे थे. यूपी सरकार ने हाथरस में डंपर की टक्कर में मारे गए छह कांवड़ियों के लिए एक-एक लाख रुपये के आर्थिक मुआवजे का ऐलान किया था.वहीं, नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) की रिपोर्ट पर नजर डालें तो साल 2020 में यूपी में 30,590 सड़क हादसे हुए. जिसके कारण 5,735 लोगों की मौत हुई. इसके मुताबिक, कुल कार हादसे 17,538 में से 3190 (18 फीसदी ) लोगों ने अपनी जान गवाई है.

बागेश्वर बाबा के बिहार आगमन की खबर पर भड़के पूर्व आईपीएस अधिकारी, रोक लगाने की मांग

RBI ने लिया बड़ा फैसला: इस बैंक के लेन-देन पर रोक, ग्राहकों पर क्या होगा असर?

cradmin

BMC चुनाव पर संजय राउत का आरोप: हजारों वोटरों के नाम लिस्ट से गायब

आंबेडकर के अपमान को मुद्दा बनाने में जुटी कांग्रेस

Nationalist Bharat Bureau

इंडिगो संकट गहराया, 220+ उड़ानें रद्द—सरकार का कड़ा निर्देश

Nationalist Bharat Bureau

एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री

Nationalist Bharat Bureau

महाराष्ट्र ने सौर कृषि पंपों में बनाया विश्व रिकॉर्ड, गिनीज बुक ने किया दर्ज

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की ब्रह्मोस मिसाइल की सफलता की सराहना, कहा – “आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक है यह उपलब्धि”

नरेंद्र मोदी सबसे अधिक जनसंपर्क करने वाले प्रधानमंत्री: अमित शाह

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश सरकार ने जारी की प्रमोशन लिस्ट, 855 अधिकारियों को बड़ा फायदा

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment