Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

नरेंद्र मोदी सबसे अधिक जनसंपर्क करने वाले प्रधानमंत्री: अमित शाह

लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बोलते हुए गृह मंत्री अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बयान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की आज़ादी के बाद सबसे अधिक जनसंपर्क और प्रवास करने वाले प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में कभी एक दिन की भी छुट्टी नहीं ली और लगातार देश के लिए काम किया है। शाह यह टिप्पणी चुनाव सुधारों पर चर्चा के समापन के दौरान कर रहे थे।

अमित शाह ने विपक्ष के उस आरोप पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें कहा गया था कि निर्वाचन आयोग प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखकर चुनाव की तिथियां तय करता है। शाह ने इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संवैधानिक संस्था है और उसके फैसले किसी भी राजनीतिक दबाव या व्यक्ति विशेष के कार्यक्रम पर आधारित नहीं होते।

उन्होंने कहा कि विपक्ष लोकतांत्रिक संस्थाओं पर अनावश्यक सवाल खड़े कर जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहा है। गृह मंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री मोदी का व्यापक जनसंपर्क उनकी कार्यशैली और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है, न कि किसी चुनावी लाभ की रणनीति को।

राहुल गांधी का हमला—कहा, चुनाव आयोग पर कब्जा कर वोट चोरी हो रही है

Nationalist Bharat Bureau

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर भाजयुमो ने किया यज्ञ-हवन, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की

Nationalist Bharat Bureau

प्रो.रामवचन राय को बिहार विधान परिषद का कार्यकारी सभापति बनने पर शफक बानो ने दी बधाई

Nationalist Bharat Bureau

जदयू की बैठक में 6 फैसले लिए गए

प्रशांत किशोर बनाम राहुल गांधी

Bihar Byelection : तेजस्वी यादव की प्रतिष्ठा दांव पर, राजद के लिए चार सीटों का अहम लिटमस टेस्ट

जन अधिकार युवा परिषद का हुआ विस्‍तार,33 प्रदेश महासचिव की भी घोषणा

दिल्ली का मुंडका अग्निकांड- दुर्घटना नही,मुनाफे के लिए श्रम कानूनों के खुले उलंघन के कारण 27 से ज्यादा मजदूरों की सांस्थानिक हत्या का उदाहरण है

क्या जदयू को मिलेगा नया अध्यक्ष,मनीष वर्मा के नाम की चर्चा तेज,आज दिल्ली में…

हरियाणा: राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने हरियाणा के सांसदों व विधायकों से की समर्थन की अपील

Leave a Comment