Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: अडानी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

Congress Protest In Patna: अमेरिका में अडानी के खिलाफ धोखाधड़ी एवं रिश्वतखोरी के मामले में गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद बिहार प्रदेश कांग्रेस ने इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की. रविवार (24 नवंबर) को कांग्रेस ने पटना में इनकम टैक्स गोलंबर के पास जोरदार प्रदर्शन किया गया. पार्टी की मांग है कि अडानी को गिरफ्तार कर जेपीसी से निष्पक्ष जांच कराई जाए.
बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह (Akhilesh Prasad Singh) के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता इनकम टैक्स गोलंबर पहुंचे और अडानी का पुतला फूंका. इस दौरान अखिलेश प्रसाद सिंह ने बयान देते हुए कहा कि अडानी ने सबको चूना लगाने का काम किया है. इसलिए जेपीसी बने और उनकी कंपनियों की जांच हो. अमेरिका में अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी पर धोखाधड़ी और रिश्वतखोरी के मामले में गैर जमानती वारंट जारी होने के बावजूद भारत में कार्रवाई नहीं होना उसके केंद्र सरकार के संपोषण में भ्रष्टाचार का नतीजा है। इस मामले पर जेपीसी का गठन कर निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और अडानी की अविलंब गिरफ्तारी होनी चाहिए।


वहीं बिहार उपचुनाव में चारो सीटों पर महागठबंधन के हार पर अखिलेश सिंह ने अपनी सहयोगी पार्टी आरजेडी और वामदल को भी नसीहत दे दिया. अखिलेश सिंह ने कहा कि हार की समीक्षा की जानी चाहिए. इस बार का चुनाव आरजेडी और वामदल ने लड़ा था. इस चुनाव में कांग्रेस नहीं लड़ी थी. इसलिए उन लोगों को खुद भी आत्म मंथन करना चाहिए और आने वाले चुनाव में नई रणनीति बनाई जानी चाहिए.

बोचहां:राजद की जीत में भूमिहार की भूमिका गढ़ने की तैयारी

Nationalist Bharat Bureau

मस्कट में पीएम मोदी का बड़ा बयान

Nationalist Bharat Bureau

राजद कार्यालय में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि तथा बाबरी मस्जिद शहादत दिवस मनाया गया

पूर्णियाँ जिला कुश्ती संघ के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली: शीतलहर से आज मिलेगी राहत, बारिश के आसार, कोहरा करेगा परेशान 

cradmin

सीतारमण ने GIFT सिटी में विदेशी मुद्रा निपटान प्रणाली शुरू की, रियल टाइम लेनदेन होंगे आसान

पाकिस्तानी हवाई हमलों में तीन अफगान क्रिकेटरों की मौत पर बीसीसीआई ने जताया गहरा शोक, अफगान क्रिकेट बोर्ड के साथ एकजुटता व्यक्त की

दी केरेला स्टोरी बेनकाब:मुस्लिम दंपत्ति ने गोद ली हिंदू लड़की की पूरे रीति-रिवाज के साथ कराई शादी

103 इंस्पेक्टरों को मिली डीएसपी की कुर्सी, सैलरी भी बढ़ेगी

पटना यूनिवर्सिटी में जमकर हुआ बवाल

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment