Nationalist Bharat
खेल समाचार

श्रेयस अय्यर बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी

श्रेयस अय्यर बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के 18वें सीजन से पहले सऊदी अरब के जेद्दा में मेगा ऑक्शन हो रहा है। ऑक्शन के पहले दिन कोलकाता नाइटराइडर्स को पिछले सीजन खिताब दिलाने वाले श्रेयस अय्यर की लॉटरी लगी। पंजाब किंग्स ने उन्हें 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा, जबकि उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था, जिससे वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। इससे पहले मिचेल स्टार्क इस रिकॉर्ड में थे। ऑक्शन के दौरान कई फ्रेंचाइजी ने अय्यर पर बोली लगाई, लेकिन अंत में पंजाब ने बाजी मारी। पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के अलावा दिल्ली कैपिटल्स भी इस खेल में शामिल हुई।

श्रेयस अय्यर अब तक दो फ्रेंचाइजी के लिए खेले हैं। 2015 में वह दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) से जुड़े थे, जहां उन्हें 2.6 करोड़ रुपये में खरीदा गया। 2018 में उन्होंने गौतम गंभीर की जगह दिल्ली की कप्तानी संभाली, और उनके नेतृत्व में दिल्ली 2020 आईपीएल फाइनल में पहुंची, लेकिन मुंबई इंडियंस ने उन्हें 5 विकेट से हराया। 2021 में चोट के कारण वह आधे सीजन से बाहर रहे। आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में कोलकाता नाइटराइडर्स ने उन्हें 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा और कप्तान बनाया। हालांकि, चोट के कारण वह 2023 सीजन से बाहर रहे, और उनकी गैरमौजूदगी में नीतीश राणा ने कोलकाता की कप्तानी की। 17वें सीजन में अय्यर ने दमदार वापसी की।

70th BPSC :प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा

Nationalist Bharat Bureau

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: IPL में इस बार देखने को मिलेंगे ये 6 बड़े बदलाव

cradmin

BCCL T20 टूर्नामेंट का फाइनल 19 अप्रैल को उर्जा स्टेडियम में,सोमेन स्टार्स और ओमेगा हिटर्स के बीच खिताबी जंग

आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच पोस्टर वार शुरू

Nationalist Bharat Bureau

भारतीय बल्लेबाजों को सुधारने के लिए द्रविड़ ने लिया किताब का सहारा, टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू 

cradmin

पटना में कॉर्पोरेट क्रिकेट लीग का आयोजन जनवरी में, नौकरीपेशा लोग बनेंगे मैदान के हीरो

Nationalist Bharat Bureau

कोचिंग खेल से ज्यादा चुनौतीपूर्ण: पूर्व हॉकी स्टार बीरेंद्र लाकड़ा का बड़ा बयान

Nationalist Bharat Bureau

One Oation One Election बिल को मोदी कैबिनेट से मंजूरी

Nationalist Bharat Bureau

मैच के दौरान स्टैंड्स में खड़ी नजर आई MS धोनी की बेटी ज़ीवा

आईपीएल 26 मार्च से 31 मई तक आयोजित होगा

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment