Nationalist Bharat
खेल समाचार

ICC Womens T20 World Cup: भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से रौंदा

ICC महिला T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। भारतीय टीम ने पहले पाकिस्तान को 8 विकेट पर 105 रन पर रोक दिया, फिर 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान पर इस जीत से भारतीय खिलाड़ियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।भारत के लिए सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 32 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने रिटायर हर्ट होने से पहले 29 रन बनाए, जबकि जेमिमाह रोड्रिग्स ने 23 रन का योगदान दिया। हालांकि, विकेटकीपर ऋचा घोष बिना खाता खोले आउट हो गईं। पाकिस्तान की तरफ से फातिमा सना ने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि सादिया इकबाल और ओमैमा सोहेल ने एक-एक विकेट हासिल किया।पाकिस्तान द्वारा दिए गए 109 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत धीमी रही। केवल 18 रन के स्कोर पर भारत ने पहला झटका स्मृति मंधाना के रूप में खोया, जो मात्र 7 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद जेमिमाह रोड्रिग्स और शेफाली वर्मा ने मिलकर स्कोर को 50 के पार पहुंचाया। 61 रन के स्कोर पर शेफाली 35 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 32 रन बनाकर आउट हुईं। जल्द ही जेमिमाह भी 23 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं।कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 24 गेंदों में 29 रन की अहम पारी खेली, जिसमें 1 चौका शामिल था। अंत में दीप्ति शर्मा (7 रन) और एस साजना (4 रन) नाबाद रहते हुए भारत को जीत दिलाई।

सहरसा के जय कुमार ने संगीत में दिखाया दम, ‘सारेगामापा’ में मचाया धमाल

Nationalist Bharat Bureau

पारस एचएमआरआई अस्पताल में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Nationalist Bharat Bureau

IPL 2025: पहले सीजन में धोनी थे सबसे महंगे, इस बार पंत ने बनाया रिकॉर्ड

Nationalist Bharat Bureau

JDU के कार्यकर्ता सम्मेलन में भारी बवाल

Nationalist Bharat Bureau

कौन करेगा विधानसभा चुनाव में एनडीए का नेतृत्व,नीतीश कुमार या ….

Nationalist Bharat Bureau

सरकारी जमीन पर बसे गरीबों को उजाड़ने के बजाए वासगीत का पर्चा दे सरकार: भाकपा

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में थाने से लेकर अंचल तक भ्रष्टाचार फैला हुआ है:तेजस्वी यादव

Nationalist Bharat Bureau

उपलब्धियों से भरा रहा डॉ.अखिलेश प्रसाद सिंह का दो साल का कार्यकाल: कांग्रेस

क्या कुलदीप यादव को रिप्लेस करने का बहुत ज्यादा दबाव था? जयदेव उनदकट ने दिया यह जवाब

Nationalist Bharat Bureau

Potato-Onion Price Hike: एक बार फिर रुला सकते हैं आलू-प्याज के दाम

Leave a Comment