Nationalist Bharat
खेल समाचार

बिहार के खेल विभाग में होगी बंपर भर्ती, जानें किस-किस पद पर होगी बहाली

PATNA:बिहार में खेल के इकोसिस्टम को विकसित करने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। इसी दिशा में, सरकार ने पहली बार एक अलग खेल विभाग का गठन किया है। इस विभाग के कार्यों के संपादन और संचालन के लिए 466 नए अतिरिक्त पदों का सृजन किया गया है, जिसमें प्रबंधक से लेकर कार्यालय परिचारी तक के विभिन्न पद शामिल हैं।

 

खेल विभाग में पहली बार होगी इतनी बड़ी बहाली

यह पहला अवसर है जब खेल विभाग में इस बड़े पैमाने पर भर्ती की जा रही है। पहले, खेल गतिविधियाँ कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के अंतर्गत संचालित होती थीं, जिनका प्रबंधन छात्र एवं युवा कल्याण निदेशालय और इसके क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा किया जाता था। अब, छात्र एवं युवा कल्याण निदेशालय के पहले से सृजित पदों को नए खेल विभाग में समाहित किया गया है, साथ ही जिला स्तर पर 466 अतिरिक्त पदों की स्वीकृति दी गई है।

 

प्रबंधक से लेकर कार्यालय परिचारी तक के पद

इस नई व्यवस्था के तहत खेल विभाग में विभिन्न पदों का सृजन किया गया है, जिनमें खेल प्रबंधक, वरिष्ठ खेल पदाधिकारी, क्रीड़ा प्रशिक्षक, उच्च और निम्न वर्गीय लिपिक, तथा कार्यालय परिचारियों के पद शामिल हैं। इन पदों के माध्यम से राज्य में खेल गतिविधियों का सुचारू संचालन और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा। इस नई बहाली से न केवल खेल गतिविधियों को गति मिलेगी, बल्कि खिलाड़ियों को भी बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे, जिससे खेल विभाग के संचालन में सुधार होगा।

भारत से हारने के बाद न्यूजीलैंड टीम का नंबर 1 का ताज छिन गया

cradmin

IND Vs NZ: 306 रन बनाने के बावजूद कैसे हार गया भारत? जानिए 3 बड़ी वजहें

Nationalist Bharat Bureau

नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी महिला कार्यकर्ता को सौंपे तेजस्वी यादव:भाजपा

Nationalist Bharat Bureau

टीम इंडिया की जीत के पीछे हैं बड़ी वजहें, जानिए हैदराबाद वनडे में कैसे हारी न्यूजीलैंड 

cradmin

IND Vs SL शेड्यूल 2023: टी20 और वनडे दोनों में भिड़ेंगी भारत और श्रीलंका, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Nationalist Bharat Bureau

BPSC EXAM : परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटा पहले तक ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति

Nationalist Bharat Bureau

भाजपा छोड़ फिर AAP में शामिल हुए सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू

Nationalist Bharat Bureau

अंडर 15 वुमन क्रिकेट टीम में चैताली संजीत का चयन गर्व की बात:सतीश राजू

Nationalist Bharat Bureau

10% भूखंड की मांग पर आंदोलनरत किसानों का दिल्ली कूच, परी चौक से 60 से अधिक गिरफ्तार

असम:हिमंत बिस्वा सरमा कैबिनेट में फेरबदल, चार नए मंत्रियों ने ली शपथ

Leave a Comment