Nationalist Bharat
खेल समाचार

भारत-श्रीलंका क्रिकेट – सूर्यकुमार कुमार आउट, प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली

गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जा रहा यह दूसरा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच है। इससे पहले साल 2018 में यहां भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला मैच खेला गया था।

इस सीरीज का पहला मैच आज गुवाहाटी में है। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। साफ है कि भारत पहले बल्लेबाजी करेगा। दोनों कप्तानों- रोहित शर्मा और दासुन शनाका ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। जहां सूर्यकुमार यादव को भारत की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है, वहीं श्रीलंका की ओर से दिलशान मधुशंका डेब्यू करने जा रहे हैं। मधुशंका ने टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज शुरू हो चुकी है। नए साल यानी 2023 में खेली जाने वाली यह भारत की पहली वनडे सीरीज है।

श्रेयस अय्यर ने सूर्यकुमार यादव की जगह ली
सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ आखिरी टी20 मैच में शतक जड़ा था। लेकिन, उसके बाद वनडे प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह नहीं बनी। सूर्यकुमार की जगह भारतीय टीम प्रबंधन ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले श्रेयस अय्यर को उतारा है। गेंदबाजी में टीम मैनेजमेंट ने कुलदीप की जगह चहल पर भरोसा जताया है।

वहीं श्रीलंकाई टीम की बात करें तो टीम में सिर्फ एक बदलाव है जो पिछले टी20 में था, दुनीत वेलेज को महिष तीक्षाना की जगह मौका मिला है। इसके अलावा दिलशान मधुशंका  सामेल हैं।भारतीय टीम ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में श्रीलंका को हराया था और अब उसकी नजर वनडे सीरीज पर भी है। इसके साथ ही श्रीलंका टी20 में हार के बाद वनडे सीरीज जीतने के लिए बेताब होगी।

प्लेइंग इलेवन
इंडिया प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, उमरान मलिक और युजवेंद्र चहल

JOBS: बिहार में नौकरियों का खुला पिटारा, 2 लाख पदों पर बहाली जल्द

Nationalist Bharat Bureau

WPL में नंदिनी शर्मा की ऐतिहासिक हैट्रिक, रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ नाम

Nationalist Bharat Bureau

विधानसभा चुनाव से पहले बिहार की राजनीति दिल्ली शिफ्ट

Nationalist Bharat Bureau

पीलीभीत:पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, 6 लोगों की मौत

शादी के आठवें दिन दूल्हे को छोड़ भागी दुल्हन, पहले भी दो पत्नी हो चुकी फरार

Nationalist Bharat Bureau

BPSC EXAM : परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटा पहले तक ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति

Nationalist Bharat Bureau

भारत ने दूसरे दिन बांग्लादेश के 8 विकेट गिराए

Nationalist Bharat Bureau

नतीजे के बजाय अपने विचारों पर ध्यान दे रही थी: अवनि लेखरा

बिहार पर बढ़ा निवेशकों का विश्वास ,अडानी समूह सहित सैंकड़ों कंपनियां लगाएंगी फैक्ट्री

Nationalist Bharat Bureau

IND Vs NZ: 306 रन बनाने के बावजूद कैसे हार गया भारत? जानिए 3 बड़ी वजहें

Nationalist Bharat Bureau