Nationalist Bharat
खेल समाचारटेक्नोलॉजीदुर्घटनानौकरी का अवसरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिविविधशिक्षास्वास्थ्य

संभल में अराजकता फैलाना चाहते हैं राहुल गांधी:सम्राट चौधरी

संभल में अराजकता फैलाना चाहते हैं राहुल गांधी:सम्राट चौधरी

PATNA:कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संभल यात्रा को पुलिस और प्रशासन ने गाजीपुर बॉर्डर पर रोक दिया है, जिससे राजनीतिक बयानबाजी का सिलसिला शुरू हो गया है। बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं और सांप्रदायिक उन्माद को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहे हैं। उनका आरोप था कि उनका कोई काम नहीं है, इसलिए वह इस यात्रा पर जा रहे हैं। चौधरी ने यह भी सवाल उठाया कि जब उत्तर प्रदेश सरकार ने पहले ही 10 दिसंबर तक किसी भी राजनीतिक व्यक्ति को यात्रा की अनुमति नहीं दी थी, तो राहुल गांधी क्यों संभल जाने की कोशिश कर रहे हैं? उनका यह कदम पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है।

वहीं, राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा को सरकारी खजाने का दुरुपयोग और बंदरबांट बताया। इस पर सम्राट चौधरी ने पलटवार करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव को यह याद रखना चाहिए कि लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की सरकार के दौरान सरकारी खजाने की लूट के किस्से सबके सामने थे। ऐसे लोग अगर अब नीतीश कुमार की यात्रा पर सवाल उठाते हैं, तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। चौधरी ने कहा कि जिस पार्टी का रिश्ता भ्रष्टाचार से रहा हो, वह दूसरों को नसीहत न दे तो बेहतर है।

 

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘महिला सम्मान यात्रा’ पर टिप्पणी करते हुए कहा कि इसका बिहार में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए कई अहम कदम उठाए हैं, जैसे कि जिला परिषद में 50 प्रतिशत आरक्षण देना। ठाकुर ने कहा कि नीतीश कुमार की लोकप्रियता महिलाओं के बीच बहुत बढ़ी है और इसका बिहार के चहुंमुखी विकास में महत्वपूर्ण योगदान होगा।

पुलिस मंथन 2025 की शुरुआत

Nationalist Bharat Bureau

Bihar weather update: पटना में बढ़ी कनकनी

Nationalist Bharat Bureau

IND Vs NZ: 306 रन बनाने के बावजूद कैसे हार गया भारत? जानिए 3 बड़ी वजहें

Nationalist Bharat Bureau

सीतामढ़ी के गोढ़ौल शरीफ में पंचायत स्तरीय ‘डबल बाइक कप’ क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 11 जनवरी से, विजेता को मिलेगी TVS Apache बाइक

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश सरकार ने 1.56 करोड़ महिलाओं को दिया 10–10 हजार, 2 लाख रुपये तक मदद का ऐलान

Nationalist Bharat Bureau

SIR अभियान से सीमांचल में दस्तावेज़ों की हड़कंप

Nationalist Bharat Bureau

शिक्षक दिवस के अवसर पर ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान में भव्य कार्यक्रम

Nationalist Bharat Bureau

AP EAPCET Result 2023 Out: ईएएमसीईटी का रिजल्ट जारी हुआ

Bihar Assembly By poll 2024 : बिहार में विधानसभा की चार सीटों पर उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान

मध्यप्रदेश में फरवरी के अंत तक सभी 230 विधानसभाओं में बीजेपी के संयोजकों की नियुक्ति हो जाएगी

cradmin

Leave a Comment