Nationalist Bharat
खेल समाचारटेक्नोलॉजीनौकरी का अवसरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिविविधशिक्षास्वास्थ्य

महागठबंधन की सरकार बनी तो फ्री देंगे 200 यूनिट बिजली : तेजस्वी

मुंगेर: विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार को कहा कि यदि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती है, तो हर परिवार को 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में सबसे महंगी बिजली बिहार में ही मिलती है। तेजस्वी मुंगेर में आयोजित कार्यकर्ता संवाद सह दर्शन कार्यक्रम से पहले जिला अतिथि गृह में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य जमीनी कार्यकर्ताओं से मिलना और उनका फीडबैक लेना है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की जनता बिजली बिल और भूमि सर्वेक्षण के कारण परेशान है। उन्होंने अपने 17 माह के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि इस दौरान हमने पांच लाख नौकरियों का वादा पूरा किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संवाद यात्रा पर सवाल उठाते हुए तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री अपनी ही जनता से मिलने के लिए ढाई सौ करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं, जबकि उन्हें बिहार जैसे गरीब और पिछड़े राज्य को केंद्र सरकार से विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की कोशिश करनी चाहिए।

तेजस्वी ने यह भी सवाल किया कि मुख्यमंत्री एक जिले में बैठकर तीन-चार जिलों की समीक्षा करते हैं, तो वह कितनी समस्याओं को सुनकर उनका समाधान कर सकते हैं। उन्होंने प्रतियोगिता परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक के मामलों को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि यह सब एक ही जिले से क्यों जुड़ रहे हैं? 70वें बीपीएससी परीक्षा पर आयोग की चुप्पी को चिंताजनक बताते हुए तेजस्वी ने कहा कि परीक्षा के दस दिन पहले अचानक परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में 75 प्रतिशत आरक्षण के तहत ईडब्ल्यूएस के लिए 10 प्रतिशत और एससी-एसटी व ओबीसी के लिए 65 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया था, लेकिन वर्तमान में इसे लागू नहीं किया जा रहा है। भाजपा पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी आरक्षण के मामले को कोर्ट में लटकाए हुए है। तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सिर्फ “मुखौटा” करार देते हुए कहा कि बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है, बल्कि कुछ अधिकारी राज्य की व्यवस्था चला रहे हैं।

तेजस्वी ने यह भी कहा कि कार्यकर्ता संवाद सह दर्शन कार्यक्रम से पार्टी को मजबूती मिलेगी और संगठन का विस्तार होगा। तीसरे चरण के इस संवाद कार्यक्रम के तहत वे मुंगेर प्रमंडल के सभी जिलों में जाकर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे और स्थानीय समस्याओं को चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करेंगे। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव, विधान पार्षद अजय कुमार सिंह, लोकसभा की प्रत्याशी रहीं कुमारी अनिता और पूर्व विधायक फुलैना सिंह भी उपस्थित थे।

बिहार के कैमूर में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी फरार, इलाके में फैली सनसनी

Nationalist Bharat Bureau

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पहुंची जयपुर, दो दिन के प्रवास पर हैं राष्ट्रपति मुर्मू

जी-20 सम्मेलन के जरिये ‘ब्रांड यूपी’ का दुनिया से परिचय होगा : योगी

Nationalist Bharat Bureau

दो तस्वीरें,,कहानी एक जैसी

मालदा रैली में पीएम मोदी का दावा, भारतीय रेल बन रही आत्मनिर्भर

Nationalist Bharat Bureau

हैदराबाद में AMP ने राष्ट्रीय प्रतिभा का छठा संस्करण लॉन्च किया

स्वच्छता की कमी कई बीमारियों को जन्म देती है:. वी.पी. सिंह

Nationalist Bharat Bureau

मेरे विश्वास के दो सौ अठ्ठाईस टुकड़े

Nationalist Bharat Bureau

पंजाब में कांग्रेस को भाजपा ने दिया बड़ा झटका, 4 पूर्व मंत्री ने धारण किया भगवा

प्रशांत किशोर से मिले सच्चिदानंद राय

Leave a Comment