Nationalist Bharat
राजनीति

नौजवान अपनी शादी को भी तरस जाएंगे,जानिए किसने और क्यों कही ये बात…

नई दिल्ली:अपने बयान के द्वारा केंद्र की मोदी सरकार के कई बार असहज करने वाले मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक में केंद्र सरकार की योजना अग्नीपथ पर बयान देकर एक बार फिर केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया। अभी तक कर दिया गया बयान से विपक्ष को बैठे बैठा है एक और मुद्दा मिल गया है जिसके सहारे केंद्र एक बार फिर विपक्ष के निशाने पर आ सकता है। मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने उत्तर प्रदेश के बागपत में एक बार फिर से केंद्र सरकार पर हमला बोला है।राज्यपाल ने अग्निपथ योजना को लेकर कहा है कि चार साल की यह योजना सेना और नौजवानों को बर्बाद करके रख देगी।चार साल के लिए भर्ती होने वाले नौजवान अपनी शादी को भी तरस जाएंगे।केंद्र सरकार को इस पर पुर्नविचार करना चाहिए।मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा है कि अग्निपथ योजना के सरकार को वापस लेनी चाहिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगर मिलने का समय दें तो उनके साथ इस पर चर्चा करेंगे। गवर्नर मलिक ने मीडिया से कहा, देश का सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी है, अग्निपथ स्कीम पर सरकार को दोबारा विचार करना चाहिए। यह योजना बहुत शर्मनाक है, युवाओं को नीचा दिखाएगी और इस योजना से युवाओं का कोई लाभ नहीं होने वाला है। इसलिए इस योजना को वापस लिया जाना चाहिए।

 

मैं इस मसले पर प्रधानमंत्री से जरूर मुलाकात करना चाहूंगा :
सरकार योजना को वापस लेने के लिए मना कर रही है। इस सवाल के जवाब पर मलिक ने कहा, सरकार चाहे तो पूरे देश पर रोलर चलवा सकती है। मगर यह योजना गलत है और इसे सरकार को वापस लेना चाहिए। किसानों के बाद अब अग्निपथ योजना पर आवाज उठा रहे हैं, क्या आप पीएम से मुलाकात करेंगे? इस सवाल पर मालिक ने कहा, मैं इस मसले पर प्रधानमंत्री से जरूर मुलाकात करना चाहूंगा। यदि वह मुझे समय दे दें तो, मैं एक संवैधानिक पद पर जरूर हूं, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि हमने अपनी आत्मा बेच खाई है। 

 

सरकार से मैं इसे तुरंत वापस लेने की मांग करूंगा
इस योजना पर आप सरकार से क्या मांग करते हैं? इस पर उन्होंने कहा, सरकार से मैं इसे तुरंत वापस लेने की ही मांग करूंगा, क्योंकि पहले सेना के जवान की बहुत इज्जत हुआ करती थी। इस योजना के बाद उन्हें वो रस्पेक्ट नहीं मिलेगी। तीनों सेनाओं का हौसला गिर जाएंगा। सेना का महत्व खत्म हो जाएगा और जवानों का महत्व खत्म हो जाएगा। सबसे बड़ी खामी यह कि, यह नौकरी सिर्फ चार वर्षों के लिए है, उसके बाद नौजवान सड़क पर आ जाएगा, शादी तक नहीं होगी ।

अग्निपथ योजना
गौरतलब है कि, अग्निपथ योजना भारतीय सशस्त्र बलों से जुड़ी एक ऐसी योजना है, जिसमें साढ़े 17 से 23 साल उम्र तक के नौजवानों को चार साल के लिए ‘अग्निवीर’ के रूप में भर्ती किया जाएगा।

सिरसा का आरोप: पंजाब में आप सरकार ने किसानों को पराली जलाने पर मजबूर किया

CSPOC 2026: पीएम मोदी ने गिनाई भारत के लोकतंत्र की ताकत

दूसरों पर कीचड़ उछालने से पहले अपने गिरेबान में झांकें भाजपा नेता:आमिर खान

पेट्रोल,डीजल और रसोई गैस में लगी आग,सरसो तेल भी दे रहा है कम्पटीशन:आप

Nationalist Bharat Bureau

किसी को भी कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक सद्भावना को नुकसान पहुंचाने की इजाजत नहीं दी जा सकती: इरशाद अली आजाद

हक़मारी और सरकारी उपेक्षा से परेशान आशाओं का दो दिवसीय महाधरना शुरू

Nationalist Bharat Bureau

बाबासाहेब के अपमान के विरोध में बसपा और ममता बनर्जी करेगी प्रदर्शन

Nationalist Bharat Bureau

स्वच्छता की कमी कई बीमारियों को जन्म देती है:. वी.पी. सिंह

Nationalist Bharat Bureau

आशाओं का पीएचसी पर धरना-प्रदर्शन का दो दिवसीय आंदोलन निर्णायक हड़ताल में जाने के ऐलान के साथ सम्पन्न

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में अगली बार भाजपा सरकार :हरि सहनी

Leave a Comment