Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

12 राज्यों में SIR की डेडलाइन 11 दिसंबर तक बढ़ी

Election Commission SIR Deadline Extension Notice

चुनाव आयोग ने 12 राज्यों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की समयसीमा सात दिनों के लिए बढ़ा दी है। अब यह प्रक्रिया 11 दिसंबर तक जारी रहेगी। आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 16 दिसंबर को होगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी को जारी की जाएगी। इन्युमरेशन यानी मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया भी 11 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है।

आयोग ने बताया कि पोलिंग बूथों के आवंटन की प्रक्रिया भी 11 दिसंबर तक पूरी करनी होगी। 12 से 15 दिसंबर के बीच कंट्रोल टेबल तैयार किए जाएंगे और इसी अवधि में ड्राफ्ट रोल जारी किया जाएगा। मतदाता 16 दिसंबर से 15 जनवरी के बीच अपनी आपत्तियां या संशोधन आवेदन दर्ज करा सकेंगे। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि 16 दिसंबर से 7 फरवरी के बीच ERO सभी आपत्तियों पर सुनवाई करेंगे।

27 अक्टूबर को निर्वाचन आयोग ने केरल सहित 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूची की शुद्धि के लिए SIR का दूसरा चरण शुरू करने की घोषणा की थी। यह प्रक्रिया अंडमान-निकोबार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, पुडुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में चल रही है। पुनरीक्षण पूरा होने के बाद अंतिम मतदाता सूची 7 फरवरी 2026 को प्रकाशित की जाएगी।

दलितों के बच्चों को विदेश में उच्च शिक्षा,स्कॉलरशिप देगी AAP सरकार

Nationalist Bharat Bureau

रूस की कलमीक स्टेट यूनिवर्सिटी और नालंदा विश्वविद्यालय के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग को मिलेगा नया आयाम

Nationalist Bharat Bureau

खिलाड़िनों का यौन शोषणः दिल्ली ऊंचा सुनती है

West Bengal: बंगाल में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, आठ लोगों की मौत; भाजपा ने ममता सरकार को घेरा

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Bypoll :चारो विधानसभा क्षेत्रों के में इंडिया गठबंधन की जीत सुनिश्चित:राजद

Nationalist Bharat Bureau

Tirhut Graduate constituency byelection:दाव पर JDU की प्रतिष्ठा,राजद और जन सुराज की भी परीक्षा

पटना स्नातक क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप कुमार ने भरा नामांकन

कुढ़नी में भाजपा का खेल बिगाड़ेंगे मुकेश सहनी,प्लान तैयार ,भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट का एलान, VIP उम्मीदवार को समर्थन देगा फ्रंट

Nationalist Bharat Bureau

रबी मौसम में 36 जिलों के 18 हजार से अधिक गाँवों में किया जायेगा डिजिटल क्रॉप सर्वे

Nationalist Bharat Bureau

अब 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment