Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी के सीएम बनने तक जारी रहेगी नीतीश-लालू की नूरा-कुश्ती

पटना । पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि सुधाकर सिंह के तीखे बयान और राजद कोटे के मंत्रियों के मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का बहिष्कार करने से महागठबंधन में जो महासंग्राम छिड़ा है, वह तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनने तक रुकेगा नहीं।श्री मोदी ने कहा कि अब या तो लालू प्रसाद जद-यू को तोड़कर तेजस्वी को सीएम बनवा लें या नीतीश कुमार राजद से समझौते के मुताबिक तेजस्वी को कुर्सी सौंप कर दिल्ली की राजनीति में चले जाएँ।

 

श्री मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार “जंगलराज” शब्द का प्रयोग किये बिना अपनी सभाओं में पहले के दौर की बार-बार याद दिला कर तेजस्वी के माता-पिता के उस शासन पर बहुत महीन तरीके से हमला कर रहें हैं, जब लोग शाम के बाद डर से बाहर नहीं निकलते थे। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव बतायें कि अगर सब-कुछ ठीक है, तो राजद कोटे के मंत्रियों ने मुख्यमंत्री के जल-जीवन-हरियाली कार्यक्रम का बहिष्कार क्यों किया ? वे खुद क्यों अनुपस्थित थे?

 

श्री मोदी ने कहा कि जब भाजपा नीतीश सरकार में शामिल थी, तब हमारे दल के किसी मंत्री ने कभी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का बहिष्कार नहीं किया। उन्होंने कहा कि जब सुधाकर सिंह मुख्यमंत्री को ‘शिखंडी’ और ‘तानाशाह’ कह रहे हैं, तो क्या लालू प्रसाद की जानकारी के बिना सीएम पर ऐसे तीखे हमले हो सकते हैं?श्री मोदी ने कहा कि अगर महागठबंधन पर बयान देने के लिए केवल लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव अधिकृत हैं, तब शिवानंद तिवारी कैसे बयान देते हैं?उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद और नीतीश कुमार , दोनों के बीच नूरा-कुश्ती चल रही है।

महाराष्ट्र में फसल नुकसान का आकलन, किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद: कृषि मंत्री

Nationalist Bharat Bureau

झुग्गी झोपड़ी में नहीं रहेंगे ग़रीब, बिहार सरकार देगी पक्का मकान

Nationalist Bharat Bureau

सीतामढ़ी:मृतक नागेश्वर राय के परिवार से मिला जन अधिकार पार्टी का प्रतिनिधि मंडल,परिवार को दी सांत्वना

Nationalist Bharat Bureau

BCB का बड़ा फैसला: खिलाड़ियों की मांग पर नजमुल इस्लाम पद से हटाए गए

Nationalist Bharat Bureau

Coal Shortage India:देश मे बिजली संकट गहराया, 38 सालों में सबसे ज्यादा डिमांड,inside story

सिक्की कला एक पर्यावरण के अनुकूल और GI-टैग से लैस पारंपरिक और दुर्लभ हस्तशिल्प

झारखंड और महाराष्ट्र दोनों राज्यों में बीजेपी की हार होगी,लालू यादव का बड़ा दावा

Nationalist Bharat Bureau

शहाबुद्दीन खान बनाए गए राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव,आलाकमान का अदा किया शुक्रिया

Nationalist Bharat Bureau

जीविका संघ अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ ऐक्टू-गोप गुट का राज्य भर में प्रतिवाद

Nationalist Bharat Bureau

पटना में चोरी के दौरान चोर रंगेहाथ पकड़ा, भीड़ ने पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment