Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

Jharkhand: ‘मुस्लिमों को पिछले दरवाजे से आरक्षण देने की तैयारी कर रहे हेमंत सोरेन’:अमित शाह

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि वह “कांग्रेस के सहयोग से मुस्लिमों को आरक्षण देने की गुपचुप योजना बना रहे हैं।” शाह ने दुमका में एक रैली के दौरान चेतावनी दी कि भाजपा ऐसी किसी भी साजिश को सफल नहीं होने देगी।

अमित शाह ने झारखंड में आदिवासी आबादी में गिरावट के लिए भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, “हेमंत सोरेन कांग्रेस के साथ मिलकर मुस्लिमों को आरक्षण देने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा इस योजना को किसी भी हाल में कामयाब नहीं होने देगी।” शाह ने झारखंड सरकार पर वोट बैंक की राजनीति के लिए घुसपैठ को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि “घुसपैठिए आदिवासी महिलाओं से शादी कर उनकी जमीनें छीन रहे हैं, जिससे राज्य की आदिवासी आबादी घट रही है।”

शाह ने अपने भाषण में आर्थिक मुद्दों को उठाते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार ने झारखंड को 10 वर्षों में केवल 84,000 करोड़ रुपये दिए, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड को 3.90 लाख करोड़ रुपये प्रदान किए। उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन की सरकार भ्रष्टाचार और धन की लूट में डूबी हुई है।

गृह मंत्री ने दावा किया, “23 नवंबर को झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार की विदाई तय है। सत्ता के लालच ने उन्हें कांग्रेस और राजद के साथ गठबंधन करने पर मजबूर कर दिया, जिन्होंने कभी झारखंड के गठन का विरोध किया था।”

शाह ने झारखंड के युवाओं को रोजगार के अवसर देने का वादा करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार सत्ता में आने के बाद राज्य में उद्योगों की स्थापना करेगी, जिससे झारखंड के युवाओं को अन्य राज्यों में रोजगार के लिए पलायन नहीं करना पड़ेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा विस्थापन से पहले पुनर्वास सुनिश्चित करने की नीति अपनाएगी। उन्होंने नक्सलवाद पर बात करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में झारखंड को काफी हद तक नक्सलवाद से मुक्त किया गया है, और मार्च 2025 तक इसे पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा।”

अमित शाह का यह बयान आगामी चुनावों से पहले भाजपा की रणनीति और राज्य सरकार पर उसके हमलों को उजागर करता है।

Bengal Bandh:मामले ने तूल पकड़ लिया,छात्रों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस और पानी की बौछार

बिहार के मदरसा और संस्कृत विद्यालयों के सेवानिवृत्त शिक्षकों को पेंशन देने की मांग

बिहार: ट्रेन के शौचालय में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, ट्रांसजेंडरों ने की मदद 

cradmin

पुरानी पेंशन योजना लागू कराने हेतु हस्ताक्षर अभियान

Nationalist Bharat Bureau

पुतिन के आवास पर हमले की खबरों पर बोले पीएम मोदी, कहा– शांति का रास्ता सिर्फ कूटनीति

Nationalist Bharat Bureau

नरेंद्र मोदी के संकल्पों में खोखले वादे के अलावा कुछ नहीं :एजाज अहमद

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Teachers News : शिक्षकों के सेवाकालीन प्रशिक्षण के नियम में बदलाव

मालदा रैली में पीएम मोदी का दावा, भारतीय रेल बन रही आत्मनिर्भर

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में नए साल के पहले दिन ही तापमान में भारी गिरावट

जनता दरबार में 19 आवेदकों की समस्याओं को सुना, कार्रवाई को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश

Leave a Comment