Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के मदरसा और संस्कृत विद्यालयों के सेवानिवृत्त शिक्षकों को पेंशन देने की मांग

पटना(प्रेस विज्ञप्ति):बिहार मदरसा शिक्षक संघ के महासचिव सैयद मोहिब्बुल हक़ और बिहार संस्कृत शिक्षक संघ के महासचिव पंडित शोभा कांत झा ने मुख्यमंत्री बिहार श्री नीतीश कुमार,उपमुख्यमंत्री श्री सुशील कुमार मोदी और शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन प्रसाद वर्मा को प्रेषित पत्र में राज्य के गैर सरकारी सहायता प्राप्त मदरसा और संस्कृत विद्यालयों के सेवानिवृत्त शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को हरियाणा और झारखंड सरकार के द्वारा दी जा रही पण्डित दीनदयाल उपाध्याय मानदेय योजना की भांति पेंशन दिलाने का आग्रह किया है।संघ के नेताओं ने अपने पत्र में कहा है कि हरियाणा सरकार ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय मानदेय योजना के तहत राज्य के सेवानिवृत्त शिक्षकों को जुलाई 1988 के प्रभाव से क्रमशः 20000, 18000,16000,14000,11000 और 6000 प्रति माह पेंशन देने का फैसला किया है।संघ के नेताओं का कहना है कि बिहार के हज़ारो शिक्षक ऐसे हैं जिन्होंने ईमानदारी पूर्वक अपना कर्तव्य निर्वहन किया और सेवानिवृत्त तो हो गए लेकिन उन्हें अपना जीवन यापन करने में कठिनाइयों का सामना है या दूसरे पर निर्भर हैं।ऐसे में राज्य सरकार से अपील और अनुरोध है कि बिहार के मदरसा और संस्कृत विद्यालयों के सेवानिवृत्त शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को भी हरियाणा और झारखंड सरकार की तरह पेंशन देने की कृपा की जाए।

Governor Arif Mohammad Khan: बिहार के नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पहुंचे पटना

Nationalist Bharat Bureau

शिक्षक दिवस के अवसर पर जिले के 16 शिक्षकों को किया गया सम्मानित

Nationalist Bharat Bureau

ज़कात की रकम से बना 10 बेड का ICU सरकार के हवाले

Nationalist Bharat Bureau

पंचायत राज पदाधिकारी को दी गयी विदाई

PM पद के लिए राहुल गांधी की दावेदारी पर नीतीश ने कहा,इसमें क्या बुराई है

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में वंदे भारत एक्स्प्रेस और सप्त क्रांति एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गय है

Nationalist Bharat Bureau

कानपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल की अंत्येष्टि, हजारों ने दी अंतिम विदाई

Nationalist Bharat Bureau

इसरो ने रचा इतिहास, 6100 किलो का उपग्रह सफलतापूर्वक लॉन्च

Nationalist Bharat Bureau

कानपुर में पति की बेरहमी से हत्या, पत्नी ने किए 26 वार

Nationalist Bharat Bureau

रोजगार खत्म करने की साजिश का आरोप

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment