Nationalist Bharat
खेल समाचारनौकरी का अवसरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिविविधशिक्षा

पटना में बीपीएससी अभ्यर्थियों का सत्याग्रह छठे दिन भी जारी

पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर बीपीएससी अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। यह सत्याग्रह अब छठे दिन में प्रवेश कर चुका है, जहां हजारों अभ्यर्थी अपने हक की लड़ाई में जुटे हुए हैं। कई अभ्यर्थी आमरण अनशन पर बैठे हैं, जिनकी सेहत लगातार बिगड़ती जा रही है।

आमरण अनशन कर रहे छात्रों में से कई की तबीयत गंभीर हो गई है। बीते दिन डॉक्टरों की टीम ने धरना स्थल पर पहुंचकर उनका इलाज करने की कोशिश की। रात में भी डॉक्टरों ने अनशनकारियों की जांच की और कुछ को पानी चढ़ाने की सलाह दी। हालांकि, अभ्यर्थियों ने उपचार लेने से इनकार करते हुए अपनी मांगों पर अडिग रहने का संकल्प जताया।

अभ्यर्थियों का स्पष्ट कहना है कि बीपीएससी को परीक्षा रद्द करने का नोटिस जारी करना चाहिए। उनका दावा है कि अगर यह लड़ाई वे हार गए, तो भविष्य में कोई भी छात्र अपने अधिकार के लिए आवाज उठाने की हिम्मत नहीं करेगा। प्रदर्शनकारी कहते हैं, “हमारा प्राण छूट जाएगा, लेकिन हौसला नहीं टूटेगा।”अभ्यर्थियों को भरोसा है कि मुख्यमंत्री उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे और न्याय सुनिश्चित करेंगे। यह आंदोलन बीपीएससी परीक्षा में हुई अनियमितताओं के खिलाफ है, जिसमें 121 अभ्यर्थी विशेष रूप से सक्रिय हैं।

70वीं बीपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा 13 दिसंबर को आयोजित की गई थी, जिसमें 912 केंद्रों पर परीक्षा हुई। हालांकि, पटना के बापू परीक्षा केंद्र पर पेपर लीक का आरोप लगाते हुए छात्रों ने हंगामा किया। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों ने एग्जामिनर के हाथ से प्रश्न पत्र छीनने जैसी घटनाएं भी सामने आईं।बीपीएससी ने बापू परीक्षा केंद्र की परीक्षा को रद्द कर दिया और वहां के अभ्यर्थियों के लिए 4 जनवरी को फिर से परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की। जबकि आयोग का दावा है कि बाकी 911 केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।

अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा में गड़बड़ियों के चलते पूरी 70वीं बीपीएससी परीक्षा को रद्द किया जाना चाहिए। उनका मानना है कि यह उनके भविष्य का सवाल है, और वे आंदोलन को हर हाल में सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।अभ्यर्थियों का यह संघर्ष सरकार और आयोग के सामने एक गंभीर सवाल खड़ा कर रहा है कि उनकी मांगों पर ध्यान देकर निष्पक्षता सुनिश्चित की जाए।

भागलपुर: डीएम और एसएसपी ने छठ घाटों का नाव से किया निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं का लिया जायजा

Nationalist Bharat Bureau

PM पद के लिए राहुल गांधी की दावेदारी पर नीतीश ने कहा,इसमें क्या बुराई है

Nationalist Bharat Bureau

वासुदेव बलवंत फड़के

AISA और AIPWA द्वारा आयोजित जनसुनवाई में नितीश सरकार पर बेटियों को सुरक्षा देने में विफलता का आरोप

Nationalist Bharat Bureau

सोशल मीडिया पर गिरफ्तारी की पुरानी फोटो डाल फंसा मनीष कश्यप, एक और FIR दर्ज

उर्दू की मशहूर शायरा ज़ीनत शेख समेत कई लोग ‘साहित्य और समाज सेवा सम्मान-2026’ से सम्मानित

Nationalist Bharat Bureau

क्या ऑस्ट्रेलिया में खत्म हो गया है क्रिकेट का क्रेज?

Nationalist Bharat Bureau

अबू धाबी ग्रैंड प्रिक्स फिनाले रेस 2024 में भाग लेंगी श्रद्धा कपूर

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पहुंची जयपुर, दो दिन के प्रवास पर हैं राष्ट्रपति मुर्मू

अवॉर्ड्स नाइट पर करण जौहर को इग्नोर कर वायरल हुए कार्तिक आर्यन

Leave a Comment