Nationalist Bharat
JOBनौकरी का अवसरब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

Bihar Teacher News:सक्षमता परीक्षा खत्म होने के बाद होगी शिक्षकों की ट्रांसफर पोस्टिंग

Bihar Teacher News

Bihar Teacher News: शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने ट्रांसफर और पोस्टिंग से संबंधित एक महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सक्षमता परीक्षा के समाप्त होने के बाद शिक्षा विभाग ट्रांसफर और पोस्टिंग के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगा। इस समय, शिक्षा विभाग 1 से 15 दिसंबर तक ट्रांसफर पोस्टिंग के लिए आवेदन स्वीकार कर रहा है। मंत्री ने बताया कि ये आवेदन विशेष रूप से उन शिक्षकों से लिया जा रहा है, जो गंभीर बीमारियों जैसे कैंसर, किडनी, लिवर, हृदय रोग से ग्रसित हैं, दिव्यांग हैं, या जिनको व्यक्तिगत समस्याएं हैं। इसके अलावा, जिन शिक्षकों के पति-पत्नी दोनों सरकारी सेवा में हैं और अलग-अलग स्थानों पर कार्यरत हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं। इन शिक्षकों को उनके आवेदन के आधार पर उनके घर के नजदीकी विद्यालयों में ट्रांसफर किया जाएगा।

शिक्षा मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि बाकी शिक्षकों के ट्रांसफर पोस्टिंग के लिए, जब सक्षमता परीक्षा के सभी चरण पूरे हो जाएंगे, तो एक बार फिर से सरकार सभी शिक्षकों के ट्रांसफर और पोस्टिंग के लिए आवेदन आमंत्रित करेगी। इसके बाद सभी शिक्षकों का स्थानांतरण एक साथ किया जाएगा। सक्षमता परीक्षा के अन्य चरणों के बारे में उन्होंने बताया कि सक्षमता परीक्षा का चौथा चरण जल्द ही लिया जाएगा।

टीआरई-3 परीक्षा के 8वीं से 12वीं तक के परिणाम को लेकर शिक्षा मंत्री ने कहा कि आयोग से यह अनुरोध किया गया है कि 8वीं से 12वीं तक के छात्रों के परिणाम शीघ्र घोषित किए जाएं। वित्तरहित शिक्षकों के रुके हुए वेतन को बहाल करने के संबंध में उन्होंने बताया कि जो शिक्षक अर्हताएं पूरी नहीं कर पाए थे, उनकी वेतन रद्द कर दी गई थी। जैसे-जैसे वे अर्हताएं पूरी कर रहे हैं, उनका निरीक्षण करके वेतन बहाल किया जा रहा है।

सिपाही भर्ती परीक्षा में NCL और EWS के सर्टिफिकेट को लेकर हो रहे आंदोलन पर मंत्री ने कहा कि सरकार इस मामले पर विचार करेगी। टीआरई-4 की बहाली के संबंध में उन्होंने कहा कि इसके लिए आवेदन जल्द ही लिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि अब तक सक्षमता परीक्षा में 2 लाख से अधिक लोग पास हो चुके हैं और वे विशिष्ट शिक्षक बन चुके हैं।

इसके अलावा, शिक्षा मंत्री ने यह जानकारी दी कि सरकारी स्कूलों में अब हर तीन महीने में परीक्षा ली जाएगी। उन्होंने यह भी साफ किया कि गर्मी की छुट्टियों के दौरान सरकारी स्कूलों में कोई क्लास नहीं होगी और न ही दक्ष क्लास आयोजित किया जाएगा। जिन शिक्षकों का वेतन काटा गया है, उनके लिए मंत्री ने कहा कि वे विभाग में आवेदन दे सकते हैं, और विभाग द्वारा जांच के बाद उनका वेतन पुनः भुगतान किया जाएगा।

Arvind Kejriwal Bail News:केजरीवाल जेल में रहेंगे या फिर जेल से बाहर आएंगे

पटना नगर निगम चुनाव में वार्ड स्तर पर भारत जोड़ो पदयात्रा आयोजित किया जाएगा:शशिरंजन यादव

Nationalist Bharat Bureau

भरूच में जहरीली गैस का रिसाव: रासायनिक संयंत्र में चार कर्मचारियों की मौत

Nationalist Bharat Bureau

कभी थे BJP के नेता… अब उपचुनाव में प्रशांत किशोर ने रामगढ़ सीट से सुशील कुमार को बना दिया उम्मीदवार

उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर का कहर

Nationalist Bharat Bureau

झामुमो का बिहार में राजद-कांग्रेस पर धोखे का आरोप, छह सीटों पर लड़ेगी विधानसभा चुनाव

बाढ़ पीड़ितों की सहायता के बजाये विदेश घूमते हैं तेजस्वी:भाजपा का बड़ा हमला

छत्तीसगढ़ में बड़ा एनकाउंटर, 14 नक्सलियों का सफाया

सिक्की कला एक पर्यावरण के अनुकूल और GI-टैग से लैस पारंपरिक और दुर्लभ हस्तशिल्प

भारत माला घोटाला: छत्तीसगढ़ में ईडी की बड़ी कार्रवाई

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment