Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

बीकेटीसी का बड़ा फैसला, मंदिरों में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक

उत्तराखंड में धार्मिक परंपराओं को लेकर एक बड़ा फैसला लिया गया है। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अधीन आने वाले सभी मंदिरों में अब गैर हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के साथ-साथ समिति के अधीन अन्य मंदिरों में भी यह नियम लागू होगा। बीकेटीसी की आगामी बोर्ड बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव पारित किया जाएगा।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं की रक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने बताया कि केदार खंड से लेकर मानस खंड तक स्थापित मंदिरों में परंपरागत रूप से गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित रहा है, लेकिन पूर्व की सरकारों के कार्यकाल में इन परंपराओं का पालन नहीं हो सका। अब मंदिरों की पवित्रता बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेशभर में अवैध मजारों के खिलाफ की गई कार्रवाई की सराहना की और कहा कि इससे राज्य की धार्मिक अस्मिता और सांस्कृतिक विरासत को मजबूती मिली है। बीकेटीसी और राज्य सरकार के समन्वय से देवभूमि की परंपराओं की रक्षा को और प्रभावी बनाया जाएगा।

 

 

दिल्ली का मुंडका अग्निकांड- दुर्घटना नही,मुनाफे के लिए श्रम कानूनों के खुले उलंघन के कारण 27 से ज्यादा मजदूरों की सांस्थानिक हत्या का उदाहरण है

नज़रे आलम को मिला असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी में बड़ा पद

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी, अररिया की छह सीटों पर 95 उम्मीदवार मैदान में

Bihar Land Survey:फिर से बढाई गई जमीन सर्वे की समय सीमा

Nationalist Bharat Bureau

उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर का कहर

Nationalist Bharat Bureau

लालगंज से राजद प्रत्याशी शिवानी शुक्ला को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी की पहचान — बढ़ाई गई सुरक्षा

मंदिर में देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त करने पर बवाल, भीड़ ने सड़क किया जाम,पुलिस ने एक को दबोचा

पटना में फिर एनकाउंटर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर घायल

अप्रैल 2026 तक पूरा होगा कच्ची दरगाह–बिदुपुर 6 लेन पुल

BPSC 70TH Exam:परीक्षा के तीन घंटे पहले तय होगा कि किस सेट से परीक्षा लिया जाएगा

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment