Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान फिर बनेंगे दूल्हा,डॉ गुरप्रीत कौर से रचाएंगे शादी

नई दिल्ली:चर्चित कॉमेडियन और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. उनकी शादी गुरुवार को चंडीगढ़ में होगी. भगवंत मान डॉ गुरप्रीत कौर से शादी करने जा रहे हैं. भगवंत मान की शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शिरकत करेंगे.भगवंत मान 48 साल के हैं. वे दूसरी शादी करने जा रहे हैं. भगवंत मान का अपनी पहली पत्नी इंदरप्रीत कौर से तलाक हो चुका है. उनके दो बच्चे हैं, जो भगवंत मान की पहली पत्नी के साथ अमेरिका में रहते हैं. बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ में भगवंत मान की शादी का आयोजन होगा. इसमें अरविंद केजरीवाल समेत बहुत खास लोग ही शामिल होंगे.

 

 

2015 में हुआ तलाक
कॉमेडियन से राजनेता बने भगवंत मान 2014 में पहली बार संगरूर से सांसद बने थे. तब उनकी पत्नी इंद्रजीत कौर भी उनके प्रचार में नजर आई थीं. हालांकि, दोनों का 2015 में तलाक हो गया था. भगवंत मान ने 2019 में भी संगरूर से चुनाव जीता. लेकिन 2022 में वे आप की ओर से पंजाब में सीएम उम्मीदवार बने. उनके नेतृत्व में पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला. भगवंत मान ने 16 मार्च 2022 के पंजाब के सीएम के तौर पर शपथ ली।

 

अमेरिका में शिफ्ट हो गया परिवार
भगवंत मान ने इंदरप्रीत कौर से शादी रचाई थी। साल 2015 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लेकर अलग होने का फैसला किया था। तलाक के बाद इंदरप्रीत दोनों बच्चों को लेकर अमेरिका चली गईं। भगवंत मान के बेटे का नाम दिलशान और बेटी का सीरत है। तलाक के बाद भगवंत मान ने अपने फेसबुक पर लिखा था कि मुझे अपने दो परिवारों में से किसी एक को चुनना था। मैंने पंजाब को चुना। भगवंत मान की पत्नी ने एक न्यूज वेबसाइट से बातचीत करते हुए कहा था कि उन्होंने तलाक के बाद भी हमेशा भगवंत मान के लिए दुआएं मांगी हैं और आगे भी मांगती रहेंगी। उनकी पत्नी इंदरप्रीत ने कहा था कि उन्होंने कभी भी भगवंत मान के लिए किसी तरह की गलत बात नहीं कही। उनका कहना है कि हम भले शारीरिक तौर पर दूर हैं लेकिन उनके लिए मेरी दुआएं कभी कम नहीं हुईं ।

तेज प्रताप का तेजस्वी से मेल, लालू परिवार में पिघली बर्फ

CBSE Board 12th Result 2023 OUT: घोषित हुए सीबीएसई बोर्ड 12वीं के रिजल्ट, 87.33% हुए पास, लडकियों ने मारी बाजी,यहां करें चेक

बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे खेसारी लाल यादव !

ढेंकनाल में पत्थर खदान हादसा, राहत-बचाव कार्य जारी

103 इंस्पेक्टरों को मिली डीएसपी की कुर्सी, सैलरी भी बढ़ेगी

चिराग ने बनाया अपने बहनोई अरुण भारती को जमुई से प्रत्याशी,लोगों ने बताया जमुई का दुर्भाग्य

कैमूर हत्या कांड में 48 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

शिक्षक दिवस के अवसर पर जिले के 16 शिक्षकों को किया गया सम्मानित

Nationalist Bharat Bureau

डॉलर की मजबूत मांग से रुपये में सीमित उतार-चढ़ाव

Nationalist Bharat Bureau

TRE-4 अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज,सरकार पर भड़के आप प्रवक्ता प्रांजल सिंह,कहा:जनता की नहीं, पुलिसिया दमन की सरकार

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment