Nationalist Bharat
टेक्नोलॉजीब्रेकिंग न्यूज़

बिहार पुलिस को मिली 34 मोबाइल फॉरेंसिक लैब वैन

CM Nitish Kumar flags off 34 mobile forensic lab vehicles to strengthen Bihar police investigation system

बिहार में अपराध अनुसंधान व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को 34 मोबाइल फॉरेंसिक लैब वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा भी मौजूद रहे। ये अत्याधुनिक वाहन राज्य के विभिन्न जिलों में तैनात किए जाएंगे, जिससे अपराध की जांच अब और तेज व वैज्ञानिक तरीके से हो सकेगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वर्ष 2005 के बाद से बिहार में कानून का राज स्थापित करने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार सुधार किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक फॉरेंसिक टीमों को घटनास्थल तक पहुंचने में देरी होती थी, लेकिन मोबाइल फॉरेंसिक लैब के जरिए टीम मौके पर ही तुरंत जांच शुरू कर सकेगी, जिससे साक्ष्य संग्रह बेहतर होगा और पीड़ितों को समय पर न्याय मिलेगा।

जानकारी के अनुसार, फिलहाल पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और राजगीर में क्षेत्रीय विधि-विज्ञान प्रयोगशालाएं कार्यरत हैं। नई मोबाइल फॉरेंसिक वैन इन शहरों के साथ-साथ अन्य जिलों में भी भेजी जाएंगी। इससे सात साल या उससे अधिक सजा वाले गंभीर मामलों में घटनास्थल पर ही एफएसएल जांच संभव होगी। सरकार का मानना है कि इस पहल से न्यायिक प्रक्रिया मजबूत होगी और अपराध नियंत्रण में भी प्रभावी मदद मिलेगी।

JANTA DARBAR:अब आरजेडी ऑफिस में भी लगेगा जनता दरबार,कल से शुरुआत

Nationalist Bharat Bureau

आज हार्दिक होंगे भाजपा के, कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सिपाही के तौर पर करेंगे काम

पूर्व मंत्री नटवर सिंह का निधन

UP Panchayat Election 2026: 644 क्षेत्र पंचायत और 15 जिला पंचायत वार्ड खत्म, 42 जिले प्रभावित

मजदूर अधिकारों पर बढ़ते फासीवादी हमले के खिलाफ होगा आंदोलन

सोनिया-राहुल को मिलने नोटिस पर नड्डा ने कसा तंज, कहा- क्या अपराधी कभी…

मुंबई में हुई मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग की अगले 24 घंटों के लिए भी भारी बारिश की चेतावनी

पुणे निकाय चुनाव: एनसीपी एकजुट, अजित पवार के साथ मंच पर दिखीं सुप्रिया सुले

इमारत ए शरिया पहुंचे लालू यादव,कहा:4 जून को बनेगी इंडिया की सरकार

644 करोड़ की लागत से नव निर्मित विधुत उपकेंद्र राष्ट्र को समर्पित

Leave a Comment