Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

तरारी के बाद अब इमामगंज और बेलागंज में उम्मीदार उतारेंगे प्रशांत किशोर,शनिवार को करेंगे प्रत्याशियों के नामों की घोषणा

Bihar by-poll election 2024:बिहार की चार विधानसभा सीटों—तरारी, इमामगंज, बेलागंज और रामगढ़—पर उपचुनाव के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन सीटों पर मतदान के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है। इस बीच, सभी राजनीतिक दल अपने-अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करने में जुटे हुए हैं।

जन सुराज पार्टी के संयोजक प्रशांत किशोर ने तरारी विधानसभा सीट से एस.के. सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। गया जिले की दो सीटों—इमामगंज और बेलागंज—के लिए उम्मीदवारों की घोषणा प्रशांत किशोर शनिवार, 19 अक्टूबर को करेंगे।

सूत्रों के अनुसार, प्रशांत किशोर और प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों की आधिकारिक घोषणा करेंगे। प्रशांत किशोर ने इस चुनाव में अपनी पार्टी की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के लिए कमर कस ली है। शुक्रवार को प्रशांत किशोर, प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों के साथ गया जिले के इमामगंज और बेलागंज क्षेत्रों का दौरा करेंगे, जहाँ वे स्थानीय नेताओं से मिलकर चुनावी रणनीति तय करेंगे। प्रशांत किशोर के आगमन को लेकर जिले में सभी तैयारियाँ पूरी हो चुकी हैं।

13 नवंबर को मतदान
बिहार के तरारी, रामगढ़, बेलागंज और इमामगंज विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 13 नवंबर को होगा। निर्वाचन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार 18 अक्टूबर से नामांकन दाखिल कर सकते हैं, और नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

धीरेंद्र शास्त्री और ब्राह्मणों पर बोलने से पहले जगदानंद पर कार्रवाई करे राजद:मोदी

रह्मानी 30 के छात्र ज़ौरेज़ अहमद को गूगल में 39 लाख सालाना पैकेज

Nationalist Bharat Bureau

आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार से अग्निपथ स्कीम को वापस लेने की अपील की

Spice Jet के इंजन में उड़ान भरते वक्त लगी आग, पटना में इमरजेंसी लैंडिंग

संसद भवन पर सियासत:मोदी की बजाए राष्ट्रपति मुर्मू करें संसद भवन का उद्घाटन:राहुल

Nationalist Bharat Bureau

जदयू कार्यालय में नीतीश कुमार संग लगी PM मोदी की तस्वीर ,सियासत गर्म, जदयू ने बताया…..

पूर्व सांसद लवली आनंद ने थामा लालटेन

Nationalist Bharat Bureau

सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स अचानक डाउन हो गया

भरूच में जहरीली गैस का रिसाव: रासायनिक संयंत्र में चार कर्मचारियों की मौत

Nationalist Bharat Bureau

नेहरू की नीति का खामियाजा भुगत रहा देश:गिरिराज

Leave a Comment