Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

जानिए क्यों भीख मंगनेपर मजबूर हुए बिहार के छात्र नौजवान वो भी भाजपा,जदयू औऱ राजद….

प्रदर्शनकारी छात्रों की मांग थी कि बिहार में सातवें चरण की शिक्षक बहाली के लिए जल्द से जल्द अधिसूचना जारी की जाए ताकि सीटीईटी और बीटीईटी पास अभ्यर्थियों को शिक्षक बनने का मौका मिल सके।

 

पटना:सीटीईटी और बीटीईटी फास्ट सैकड़ों छात्रों ने बिहार में शिक्षक बहाली को लेकर पटना में प्रदर्शन किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में सीटीईटी और बीटीईटी के छात्र राज्य की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी और जदयू के साथ साथ मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय पहुंच गए। इन प्रदर्शनकारी छात्रों की मांग थी कि बिहार में सातवें चरण की शिक्षक बहाली के लिए जल्द से जल्द अधिसूचना जारी की जाए ताकि सीटीईटी और बीटीईटी पास अभ्यर्थियों को शिक्षक बनने का मौका मिल सके। प्रदर्शनकारियों ने इसके लिए राज्य की सत्ताधारी पार्टियों भारतीय जनता पार्टी और जेडीयू कार्यालय में अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया। छात्रों ने राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय पहुंचकर भी अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया।
राज्य में शिक्षक बनने की चाहत रखने वाले सैकड़ों छात्रों ने तीनों पार्टियों के के कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने अपने हाथों में कटोरा ले रखा था और सरकार से शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया के लिए अधिसूचना जल्द जारी करने की मांग कर रहे थे। अचानक इतनी बड़ी तादाद में प्रदर्शनकारी छात्रों के पार्टी दफ्तर बहुत जाने से वहां असामान्य स्थिति पैदा हो गई।
बताते चलें कि राज्य में सीटीईटी और बी टी ई टी पास अभ्यर्थियों की बहाली का कई चरणों में काम जारी है। अब तक 6 चरणों की बहाली हो चुकी है जबकि अन्य चरणों की बहाली में हो रही देरी के खिलाफ सीटीईटी और बीटीईटी पास छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं और जनप्रतिनिधियों के साथ साथ पार्टी के नेताओं से मिलकर अपनी बात रख रहे हैं और बहाली प्रक्रिया को जल्द से जल्द प्रारंभ करने की मांग कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज छात्रों ने अपने प्रदर्शन के दौरान गांधीगिरी का सहारा लेते हुए हाथों में कटोरा ले लिया और राज्य की सत्ताधारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड के कार्यालय के साथ-साथ बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल यानी राजद के कार्यालय पहुंच गए और वहां मौजूद पार्टी नेताओं से अपने पक्ष में आवाज बुलंद करने और यथाशीघ्र शिक्षक बहाली की अधिसूचना जारी कराने की मांग करने लगे।

दरभंगा में धान खरीद में बड़ा फर्जीवाड़ा, प्रशासन ने जांच तेज की

Nationalist Bharat Bureau

फुलवारीशरीफ में नलों से आ रहा दूषित पानी, स्वास्थ्य संकट गहराया

भाजपा की ट्रॉल्स आर्मी को 2014 से 2 ही रुपए क्यों मिल रहे हैं? इसकी जांच होनी चाहिए:असदुद्दीन ओवैसी

मुजफ्फरपुर में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा: बागमती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है

Nationalist Bharat Bureau

राजद में बड़ी बगावत,महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल का पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ स्वतंत्र चुनाव लड़ने का ऐलान

एक करोना जिसने दर्जनों मिथक धराशायी कर दिए

हमें प्रतिशोध की कार्रवाई और गिरफ्तारी के लिए तैयार रहना होगा:खड़गे

Nationalist Bharat Bureau

70वीं बीपीएससी पीटी रद्द करने की मांग पर प्रदर्शन: पटना में बवाल, प्रशांत किशोर का छात्रों से टकराव

Nationalist Bharat Bureau

राहुल गांधी का डीयू दौरा विवादों में ,प्रॉक्टर ने कहा भूखे रह गए स्टूडेंट

Nationalist Bharat Bureau

बांग्लादेश में हिंसा को शह देने का आरोप, संपादक परिषद ने अंतरिम सरकार पर उठाए सवाल

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment