Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा की ट्रॉल्स आर्मी को 2014 से 2 ही रुपए क्यों मिल रहे हैं? इसकी जांच होनी चाहिए:असदुद्दीन ओवैसी

नई दिल्ली:सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक आफ इंडिया के द्वारा इलेक्टोरल बॉन्ड का डाटा चुनाव आयोग को सौंपे जाने के बाद जहां एक तरफ देश की राजनीति में उबाल है वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी कटघरे में खड़ी है। इलेक्टोरल बॉन्ड के द्वारा अकूत धन अर्जित करने पर भारतीय जनता पार्टी पर चारों तरफ से हमले हो रहे हैं। कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियों भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर हैं। इस बीच ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तहाद उल मुस्लिमीन एमआईएम ने केंद्र की मोदी सरकार,भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ ट्रोल आर्मी को भी निशाना बनाया है।

असदुद्दीन ओवैसी के फेसबुक पोस्ट का स्क्रीनशॉट

 

एमआईएम के अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक तरफ भारतीय जनता पार्टी पर सवाल उठाए हैं तो ट्रोल आर्मी को भी मजाक का विषय बना दिया है। असदुद्दीन ओवैसी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भारतीय जनता पार्टी को टैग करते हुए लिखा कि निर्वाचन आयोग का डाटा बताता है कि भाजपा को गुप्त इलेक्टोरल बॉन्डस के ज़रिए कितने पैसे मिले थे। कागज़ तो दिखाना पड़ गया। सवाल ये है कि अगर भाजपा के पास इतने पैसे हैं तो फिर उनके ट्रॉल्स को 2014 से ₹2 ही क्यों मिल रहे हैं? इसकी जांच होनी चाहिए।

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर ‘एकता की शपथ’ दिलाई, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

Nationalist Bharat Bureau

फिर गठबंधन में निकाय चुनाव लड़ेगी BJP-JJP, 6 उम्मीदवारों के नाम वापस लेगी जजपा

मध्यप्रदेश: ठंड में ठिठुर रहा मध्यप्रदेश, जानें कब मिलेंगी राहत? मौसम विभाग ने दी जानकारी

cradmin

पुलवामा के शहीदों को कैंडल मार्च निकाल कर दी गयी श्रद्धांजलि

Nationalist Bharat Bureau

मध्य प्रदेश सरकार ने 6.69 लाख किसानों को दिया तोहफ़ा, 337.12 करोड़ रुपये का बोनस सीधे खातों में जमा

Nationalist Bharat Bureau

पटना मेट्रो का नया दौर, जनवरी तक पांच स्टेशनों पर शुरू होगी मेट्रो सेवा

ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत,स्वागत समारोह का आयोजन

कफ सिरप कांड के बाद सख्त हुई सरकार — दवा कंपनियों को उत्पादन संयंत्र अपग्रेड करने का निर्देश, गुणवत्ता मानकों पर सख्त निगरानी

हर कोई Nitish Kumar नहीं बन सकता,महाराष्ट्र में BJP का होगा CM,शिंदे के लिए मुश्किल!

Nationalist Bharat Bureau

सरकार बनने पर दो हजार मासिक मिलेगा वृद्धा पेंशन, प्राइवेट स्कूल में पढ़ेंगे 15 साल से कम उम्र के बच्चे, प्रशान्त किशोर का ऐलान

Leave a Comment