Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

प्रिया राज के नेतृत्व में सैकेंड नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

पटना:बिहार प्रदेश राजद के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में पटना विश्वविद्यालय एवं छात्र जन परिषद के सैकड़ो समर्थकों के साथ जुझारू नेत्री प्रिया राज ने आज राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता प्रो मनोज कुमार झा, राष्ट्रीय महासचिव श्री श्याम रजक, श्री भोला यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री वृषिण पटेल, प्रदेश प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू, प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता श्री शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, डॉ उर्मिला ठाकुर, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रितु जायसवाल सहित अन्य गणमान्य नेताओं के समक्ष राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण की।

इनके अलावा सदस्यता ग्रहण करने वालों में श्री रवि भूषण कुमार, श्री रणजीत यादव, श्री सौरव कुमार, सुश्री रूपम कुमारी, सुश्री अलका ठाकुर ,सुश्री पूजा कुमारी, श्री लव कुमार, श्री प्रभात कुमार, श्री रिशांक कुमार, श्री नीतीश कुमार सहित सैकड़ो की संख्या में छात्र जन परिषद तथा पटना विश्वविद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की। इन सभी को सदस्यता रसीद देकर तथा पार्टी का प्रतीक गमछा पहनाकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो मनोज कुमार झा ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के नीतियों, विचारों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद और तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व पर विश्वास करके बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, युवा और समाज के सभी वर्ग के लोग राजद के साथ जुड़ रहे हैं, क्योंकि राजद की नीतियां सभी वर्गों और लोगों को साथ लेकर चलने तथा सभी को सम्मान देने की रही है जो सरजमीन पर दिख भी रहा है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो सुबोध कुमार मेहता, डॉक्टर करुणा सागर, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल साहनी, प्रदेश महासचिव श्री बल्ली यादव, श्री प्रमोद कुमार राम, श्री संजय यादव, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता उपेंद्र चंद्रवंशी सहित अन्य गणमान्य नेतागण भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

बताते चलें कि प्रिया राज पहले जन अधिकार पार्टी के साथ लगातार काम कर रही थी. कुछ दिन पहले जाप से अलग हो गई थी।इस अवसर पर प्रिया राज ने कहा कि तेजस्वी यादव बिहार के ऐसे नेता हैं, जिनके पास आकर किसी भी समस्या का समाधान हो सकता है। हम युवाओं का नेता अगर कोई है तो तेजस्वी यादव है।उनके हाथों को मजबूत करने के लिए हम लोग यहां पर आए हैं।निश्चित तौर पर इस चुनाव में युवा तेजस्वी यादव का साथ दें. इसको लेकर हम लोग प्रयास करेंगे. घर-घर जाकर इनके द्वारा किए गए कार्य को बताएंगे।

राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ ट्वीट करने पर फ़िल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा पर FIR

Nationalist Bharat Bureau

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में शामिल होंगे पीएम मोदी, गुजरात दौरे की तैयारी तेज

पटना पहुँचते ही गरजे आरसीपी सिंह,कहा:कार्यकर्ताओं से बात करके लूंगा कोई फ़ैसला

Nationalist Bharat Bureau

चुनावी तैयारियों से खुश नहीं अमित शाह, देर रात तक चली मैराथन बैठक

महिला ने एक साथ दिया 3 बच्चों को जन्म,डॉक्टर बोले- अपने करियर में ऐसा केस पहली बार देखा,जच्चा व बच्चा स्वस्थ्य

महंगाई की मार:जिनकी थाली में एक ही तरकारी है उन्हें तो फ़र्क़ पड़ता ही है

INDIA गठबंधन में सीट बंटवारे पर खींचतान तेज: पहली चरण की नामांकन प्रक्रिया के बीच सहयोगियों में बढ़ी नाराज़गी

साद हुसैन राष्ट्रीय लोक जनता दल छात्र प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत

Nationalist Bharat Bureau

कुलदीप सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, हाईकोर्ट के आदेश पर रोक

Nationalist Bharat Bureau

मणिपुर में बिहारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नीतीश सरकार बधाई की पात्र,केंद्र अपना फर्ज निभाए:इरशाद अली आजाद

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment