Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

वेब पत्रकारों के लिए आवास,एक्रेडिटेशन,सुरक्षा,समूह बीमा,आक्समिकता म़े सहयोग के लिए डब्लूजेएआई चलाएगा चरणबद्ध कार्यक्रम

  • सितम्बर में होगा ग्लोबल वेब मीडिया समिट, पटना में जुटेंगे देश- विदेश के वेब पत्रकारः आनंद कौशल
  • बगैर किसी एसआरबी की सदस्यता और स्वनियमन के चल रहे वेब पोर्टलों के खिलाफ डब्लूजेएआई खोलेगा मोचार्ः डॉ. अमित रंजन
  • डब्लूजेएआई राष्ट्रीय कार्यसमिति के अब तक किसी भी बैठक या सांगठनिक गतिविधि में शामिल नहीं होने वाले पदधारक से लेकर कार्यकारिणी सदस्यों की हुई छुट्टी, कोर कमिटी रिक्त पदों पर मनोनयन को अधिकृत
  • पश्चिम बंगाल कमिटी नार्थ इस्ट में संगठन विस्तार के लिए जोनल कमिटी के रुप में अधिकृत
  • एक महीने में बिहार के सभी जिलों जिला इकाईयों का गठन पूर्ण कराने बिहार प्रदेश इकाई को मिला टास्क

 

पटना। वेब पत्रकारों के पहले राष्ट्रीय रजिस्टर्ड संगठन वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (डब्लूजेएआई) की राष्ट्रीय कार्यसमिति की विस्तारित बैठक शनिवार को पटना के यूथ हॉस्टल में राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। अध्यक्षयीय संबोधन में आनंद कौशल ने कहा कि सितम्बर महीने में पटना में वेब मीडिया का ग्लोबल समिट आयोजित होगा। दो दिवसीय इस समिट में देश के कोने कोने सहित विश्व भर से समानधर्मी संगठन और वेब पत्रकारों का जमावड़ा होगा। समिट के उद्घाटन और समापन समारोह में गरिमामयी उपस्थिति के लिए केन्द्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय और बिहार के मुखिया से निवेदन किया जाएगा। दो दिनों तक लगातार सांगठनिक, तकनीकी, विधिक, बौद्धिक सत्र, विभिन्न प्रदेशों की सांस्कृतिक रैलियाँ, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विद्यालयी बच्चों की प्रतियोगिता, आधी आबादी के सशक्तिकरण की दिशा में कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे जिससे आयोजन को बृहद कैनवास दिया जा सके। इसके लिए विभिन्न उपसमितियां बनाई जाएंगी।

 

बैठक में देश में वेब मीडिया की स्तरीयता, विश्वसनीयता और भरोसा को बनाए रखने के लिए खासा मंथन किया गया जिसको समेकित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अमित रंजन ने कहा कि देश भर में वेब मीडिया और वेब पत्रकारों को मान्यता प्रदान करने के बाद डब्ल्यूजेएआई के जन्मना उद्देश्य की पूर्ति हो गयी, इसकी वेब जर्नलिस्ट्स स्टैंडर्ड ऑथिरीटी सूचना प्रसारण मंत्रालय से अपने सदस्य पोर्टलों के साथ निबंधित देश की सबसे बड़ी सेल्फ रेग्यूलेटिंग बॉडी (एसआरबी) है। उन्होंने कहा कि संगठन अब ऐसे पोर्टलों के चरणबद्ध मोर्चा खोलेगी जो किसी एसआरबी के सदस्य नहीं हैं और न ही जिन्होने मंत्रालय के त्रिस्तरीय ग्रिवांस रिड्रेसल मेकॉनिज्म का अनुपालन किया है न अपने पोर्टल की सूचना निर्धारित प्रपत्र में सूचना प्रसारण मंत्रालय को उपलब़्ध कराई है और न ही किसी स्वनियमन का अनुपालन करते हैं। उन्होंने कहा कि फेसबुक पोस्ट, यूट्यूब चैनलों आदि से संगठन का दूर दूर तक कोई नाता या लेना देना नहीं है उनके बारे में प्रशासन, सरकार और प्लेटफार्म तय करे लेकिन वेब पोर्टलों पर कोई भी कंटेंट स्वनियमन और पूर्व से प्रचलित मानकों और देश के कानूनों सांवैधानिक व्यवस्था के अनुपालन आधार पर ही की जाए यह देखना संगठन का कार्यक्षेत्र है।


बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय कार्य समिति के वैसे पदथारक और सदस्य जिनकी बैठकों में भागीदारी और गतिविधि शून्य है उन्हें पद से मुक्त कर रिक्त स्थान पर प्रदेश कमिटियों की अनुशंसा पर आधार पर राष्ट्रीय कार्यसमिति सुयोग्य व्यक्तियों का घयन कर घोषणा करेगी जिसके लिए कोर कमिटी को कधिकृत किया गया।
बिहार अध्यक्ष प्रवीण बागी ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में पारित निर्णय के आलोक में एक महीने में बिहार के 38 जिलों में जिला इकाईयों का गठन पूर्ण कर लिया जाएगा। बिहार प्रदेश समिति के महासचिव अनूप नारायण सिंह ने कहा कि ग्लोबल मीडिया समिटि के आयोजन में बिहार कमिटी जोर शोर से मेजबानी करेगी। बैठक में पश्चिम बंगाल कमिटी के अध्यक्ष चंद्रचूड गोस्वामी और महासचिव अनामिका डे को नार्थ इस्ट में जोनल संयोजक मनोनीत करते हुए संगठन के विस्तार की जिम्मेदारी दी गयी।


बैठक में पटना जिला कमिटी द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अमित रंजन, राष्ट्रीय सचिव सुरभित दत्त, राष्ट्रीय संयुक्त सचिध डॉ. लीना, मधूप मणि पिक्कू,, गणपत आर्यन, अकबर इमाम और कार्यालय सचिव मंजेश कुमार सहित बिहार कमिटी के अध्यक्ष प्रवीण बागी, महासचिव अनूप नारायण सिंह, पश्चिम बंगाल कमिटी के अध्यक्ष चंद्रचूड़ गोस्वामी और महासचिव अनामिका डे को स्मृति चिह्न से सम्मानित किया। अध्यक्ष सूरज कुमार, उपाध्यक्ष सूरज कुमार, सचिव ब्रजेश पांडेय, नयन आदि ने सम्मिलित रुप से ग्लोबल समिट के लिए 51 हजार रुपये और कार्यक्रम स्थल का सहयोग करने की घोषणा की तो वहीं शुरुआत में ही राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द कौशल ने 11हजार का व्यक्तिगत सहयोग प्रदान किया। बैठक म़े वेब पत्रकारों के लिए आवास, एक्रेडिटेशन, सुरक्षा, समूह बीमा आक्समिकता म़े सहयोग आदि की दिशा में लगातार कार्रवाईयों का निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में प्रख्यात दिवंगत संपादक और बीफोर प्रिंट के स्वामी शैलेंद्र दीक्षित जी को सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर अपनी संवेदना जताई. सदस्यों ने प्रख्यात वरिष्ठ पत्रकार के जीवन चरित पर प्रकाश डाला और कहा कि उनका निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है तथा एक पीढ़ी का अंत होने जैसा है।

दिल्ली में फिर जहरीली हवा, कई इलाकों में AQI 400 के पार

Nationalist Bharat Bureau

बेंगलुरु में छाया बिहार का रंग, CM सम्राट ने किया बिहार महोत्सव का उद्घाटन

Nationalist Bharat Bureau

पश्चिम बंगाल के पूर्व CM बुद्धदेव भट्टाचार्य का निधन,80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Nationalist Bharat Bureau

जयप्रभा मेदांता हाॅस्पिटल ने अंडाशय कैंसर से पीड़ित महिला को ठीक होने की उम्मीदें जगाईं

Nationalist Bharat Bureau

विश्व के सभी देश अपने यहां रहने वाले अल्पसंख्यकों को दें सुरक्षा व सम्मान:मौलाना महमूद मदनी

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार बना देश की प्रतिभा का पावर हाउस :सेतु

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस का तबादला,आमिर सुबहानी को बनाया गया राज्य का नया मुख्य सचिव

Nationalist Bharat Bureau

बीजेपी के राहुल नार्वेकर होंगे नए विधानसभा अध्यक्ष, शिंदे का फ्लोर टेस्ट कल

केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर लगाया गंभीर आरोप, सिसोदिया को भी गिरफ्तार करने की तैयारी

दुनिया भर की हवाई सेवा प्रभावित, भारत में 300+ फ्लाइट्स लेट

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment