Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर लगाया गंभीर आरोप, सिसोदिया को भी गिरफ्तार करने की तैयारी

नई दिल्ली:दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री को भी पुलिस गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है. यह दावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया है. उन्होंने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा प्रधानमंत्री से हाथ जोड़कर अनुरोध है कि एक एक करके जेल में डालने की बजाए आप AAP के सभी मंत्रियों, विधायकों को एक साथ जेल में डाल दीजिए. सभी एजेंसियों को बोल दीजिए कि एक साथ सारी जांच कर लें. आप एक एक मंत्री को गिरफ़्तार करते हैं इससे जनता के कामों में बाधा होती है.

केजरीवाल ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया को फर्जी मामलों में जेल में डालकर ये लोग दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो अच्छे काम हो रहे हैं उन्हें रोकना चाहते हैं परन्तु चिंता मत कीजिए मैं ऐसा नहीं होने दूंगा। सभी अच्छे काम चलते रहेंगे. मनीष सिसोदिया भारत की शिक्षा क्रांति के जनक हैं, आज़ाद भारत के इतिहास के शायद वे सबसे अच्छे शिक्षा मंत्री हैं. दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 18 लाख बच्चे पढ़ते हैं, मनीष जी ने इन बच्चों को सुनहरे भविष्य की उम्मीद दी है.

केजरीवाल ने दावा करते हुए कहा कि विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली है कि अगले कुछ दिनों में केंद्र सरकार मनीष सिसोदिया को भी गिरफ़्तार करने जा रही है. पता चला है कि केंद्र सरकार ने सभी जांच एजेंसियों को मनीष सिसोदिया के खिलाफ कोई न कोई फर्जी मामला तैयार करने को कहा है.

तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, गिनाए विकास के लक्ष्य

Nationalist Bharat Bureau

नॉर्मलाइजेशन के खिलाफ प्रदर्शन पर लाठीचार्ज, तेजस्वी यादव ने सरकार पर साधा निशाना

सीतामढ़ी के सांसद ने केंद्रीय रेल मंत्री से की मुलाकात, रेलवे ओवरब्रिज और नई ट्रेनों की मांग रखी

Nationalist Bharat Bureau

भाइयों-बहनों, चुपचाप पुल गिरते हुए देखो नहीं तो कथित जंगलराज आ जाएगा:तेजस्वी यादव

इंडिगो संकट गहराया, 220+ उड़ानें रद्द—सरकार का कड़ा निर्देश

Nationalist Bharat Bureau

फिर धमकी मिली तो तेवर में आए पप्पू यादव

प्रो. निकहत फातिमा को जन सुराज पार्टी महिला विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी,लोगों ने दी बधाई

Nationalist Bharat Bureau

सिरसा का आरोप: पंजाब में आप सरकार ने किसानों को पराली जलाने पर मजबूर किया

सीतामढ़ी में पुलिस पिकेट्स की स्थापना: अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को मजबूत करने की पहल

दिल्ली दंगा साजिश केस में उमर खालिद–शरजील इमाम की जमानत नामंजूर

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment