Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Deled Admission 2024: डीएलएड संस्थानों में नामांकन के लिए इतनी लगेगी फीस

पटना। Bihar Deled Admission 2024 शिक्षक बहाली का इंतज़ार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल शिक्षक बनने के लिए deled करने वाले उम्मीदवारों के लिए सर्कार ने फीस तय कर दी है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने प्रशिक्षण संस्थानों में डीएलएड (शैक्षणिक सत्र 2024-26) में नामांकन के लिए शुल्क तय कर दिया है। शिक्षण संस्थान अधिकतम 60 हजार रुपये प्रति वर्ष व दो वर्ष में कुल 1.20 लाख रुपये से अधिक शुल्क नहीं लेना है।समिति ने कहा है कि कोई भी प्रशिक्षण संस्थान किसी भी विद्यार्थी से कोई आवेदन शुल्क नहीं लेगा। नामांकन के दौरान केवल नामांकन शुल्क एवं अन्य शुल्क लेना है। उम्मीदवारों को सलाह दी गयी है की नामांकन में किसी तरह की कठिनाई हो तो समिति के मोबाइल नंबर 9546114508 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

 

 

आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 जून

ख़बरों के अनुसार परीक्षा समिति ने डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024 में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों (स्कोर कार्ड के आधार पर) का ईआरसी-एनसीटीई से मान्यता प्राप्त सरकारी एवं निजी संस्थानों में नामांकन के लिए आवेदन की तिथि जारी कर दिया है।अभ्यर्थी प्रशिक्षण सत्र 2024-26 में नामांकन के लिए प्रशिक्षण संस्थानों में 26 जून तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। परीक्षा समिति ने कहा है कि ऑनलाइन आवेदन को पोर्टल https;//www.deledbihar.com आवेदन की तिथि तक खुला रहेगा।

 

दो जुलाई को जारी होगी मेरिट लिस्ट

बताते चलें की डीएलएड कोर्स संचालित संस्थानों में नामांकन के लिए समिति द्वारा दो जुलाई को प्रथम चयन सूची जारी की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों का संबंधित प्रशिक्षण संस्थान में तीन से आठ जुलाई तक नामांकन लिया जाएगा। उक्त अवधि में नामांकन नहीं कराने पर उनके नाम द्वितीय चयन सूची में विचार नहीं किया जाएगा।यदि आवेदन प्रथम चरण में निचली प्राथमिकता वाले संस्थान में चुने जाने पर संतुष्ट नहीं है, वैसे अभ्यर्थी अपने नामांकन के उपरांत तीन से आठ जुलाई तक पोर्टल के माध्यम से लॉग-इन में जाकर अपने अपने द्वारा दिए गए उच्च प्राथमिकता वाले संस्थान में नामांकन की संभावना के लिए स्लाइड अप विकल्प का उपयोग कर सकते हैं।परीक्षा समिति ने कहा है दूसरी मेरिट लिस्ट सूची 12 जुलाई को जारी की जाएगी। दूसरी सूची के आधार पर नामांकन की तिथि 13 से 16 जुलाई तक होगा। तृतीय सूची 19 जुलाई को जारी की जाएगी। तृतीय सूची के आधार पर नामांकन 20 से 22 जुलाई लिया जाएगा।

 

डीजीपी को बचा कर नीतीश कुमार किसकी मदद कर रहे हैं:मोदी

अमीर ए शरीअत सैयद मोहम्मद वली रहमानी सुपुर्द ए ख़ाक, नमाज़ जनाज़ा में हज़ारों लोगों की शिरकत

पीएम सम्मान निधि की 18वीं किस्त किसानों के खाते में पहुंची

आगामी झारखंड विधानसभा चुनावों तक मेरे लिए सभी विकल्प खुले हुए हैं: चंपई सोरेन

Nationalist Bharat Bureau

39 लाख वाली बेवफ़ा पत्नी गिरफ़्तार

Nationalist Bharat Bureau

फॉर्म में दिखे शिवहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अफरोज आलम,महंगाई,बेरोजगारी और गैस की किल्लत पर सरकार के खिलाफ भरी हुंकार

उपचुनाव के लिए महागठबंधन के चार उम्मीदवारों की घोषणा

महंगाई की मार:जिनकी थाली में एक ही तरकारी है उन्हें तो फ़र्क़ पड़ता ही है

पटना मेट्रो: सार्वजनिक सेवाएँ 7 अक्टूबर से शुरू, पहले चरण का उद्घाटन आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे

बिहार विधानसभा से विधायकों को बांटा जा रहा है “कश्मीर फाइल्स” देखने का टिकट

Leave a Comment