Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

सोशल मीडिया पर गिरफ्तारी की पुरानी फोटो डाल फंसा मनीष कश्यप, एक और FIR दर्ज

पटना:तमिलनाडु में हिंसा फैलाने के मामले में सोशल मीडिया पर गिरफ्तारी का फर्जी पोस्ट डालने के आरोप में मनीष कश्यप के खिलाफ बिहार पुलिस ने एक और एफआईआर दर्ज की है। फरार चल रहा मनीष कश्यप ने अपने ट्वीटर हैंडल पर गिरफ्तारी की एक पुरानी फोटो डाली थी। पुलिस ने इसी आधार पर एक और एफआईआर दर्ज की है।

इस बीच तमिलनाडु में उपद्रव और अफवाह फैलाने के मामले में दर्ज दो एफआईआर में नामजद अभियुक्तों की तलाश में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की विशेष टीम दूसरे राज्य गई है। ईओयू के इस छह सदस्यीय विशेष टीम का नेतृत्व डीएसपी रैंक के एक पदाधिकारी कर रहे हैं। इसमें दो इंस्पेक्टर, दारोगा समेत अन्य पदाधिकारी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार यह टीम दिल्ली, एनसीआर समेत अन्य शहरों में नामजद अभियुक्तों की तलाश करेगी। कुछ अभियुक्त अपने बचाव में लगातार सोशल मीडिया पर कैंपेन चला रहे हैं और बेतुके पोस्ट डाल रहे हैं। इसके आधार पर जांच टीम को कुछ अभियुक्तों का लोकेशन दिल्ली और आसपास के इलाकों में मिला है। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम इन शहरों के लिए कूच कर गई है। इनमें कुछ आरोपितों की तलाश में पटना समेत आसपास के कुछ इलाकों में भी लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द कुछ प्रमुख अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो सकती है।

उदयपुर घटना पर प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी पर समर्थकों में नाराजगी

Nationalist Bharat Bureau

फेक न्यूज और फर्जी पत्रकारों के खिलाफ आंदोलन चलाएगी एनयूजेआई

स्वच्छता की कमी कई बीमारियों को जन्म देती है:. वी.पी. सिंह

Nationalist Bharat Bureau

CM नीतीश का आदेश – वृद्धा पेंशन तय तारीख को खाते में जाए, देरी पर होगी कार्रवाई

Nationalist Bharat Bureau

25 नवंबर को नीतीश कैबिनेट की पहली बैठक, बदले समीकरणों पर सबकी नजर

Nationalist Bharat Bureau

महात्मा गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर यति नरसिंहानंद के ख़िलाफ़ केस दर्ज

Nationalist Bharat Bureau

BCB का बड़ा फैसला: खिलाड़ियों की मांग पर नजमुल इस्लाम पद से हटाए गए

Nationalist Bharat Bureau

तुनिषा शर्मा खुदकुशी मामला : अदालत में पुलिस ने कहा- “जांच में सहयोग नहीं कर रहा शीज़ान खान”

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Teachers News : शिक्षकों के सेवाकालीन प्रशिक्षण के नियम में बदलाव

मशहूर अभिनेता असरानी का 20 अक्टूबर 2025 को मुंबई में निधन

Leave a Comment