Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

Maharashtra: अमरावती में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बैग की जांच

Maharashtra:महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों पर निगरानी बढ़ा दी है। नेताओं के बैग और हेलीकॉप्टर की जांच का सिलसिला जारी है, जिसमें अब कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का भी नाम जुड़ गया है।

चुनाव आयोग के अधिकारी महाराष्ट्र और झारखंड में लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को महाराष्ट्र के अमरावती में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बैग की जांच की गई। इससे पहले शिवसेना (यूबीटी) और भाजपा नेताओं के बैग भी जांचे जा चुके हैं। हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर विपक्षी दलों ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है।

राहुल गांधी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर अमरावती में रैली करने पहुंचे थे। उनका हेलीकॉप्टर धामनगांव रेलवे के हेलीपैड पर उतरा, जहां चुनाव अधिकारियों ने उनके बैग की जांच की। इस पर राज्य की पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक यशोमति ठाकुर ने सवाल उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह या मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बैग की जांच क्यों नहीं होती?

इससे पहले, झारखंड में भी राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने की अनुमति न दिए जाने पर विवाद खड़ा हो गया था। गोड्डा में जनसभा के बाद राहुल गांधी को अन्य स्थानों पर चुनाव प्रचार के लिए जाना था, लेकिन सवा घंटे तक उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने जानबूझकर अनुमति में देरी की।

महागामा से कांग्रेस उम्मीदवार दीपिका पांडे ने इस घटना पर नाराज़गी जाहिर की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देवघर में मौजूद थे, जिसके कारण राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को उड़ान की मंजूरी नहीं दी गई। उन्होंने यह भी जोड़ा कि कांग्रेस ने 70 सालों तक देश पर शासन किया है और विपक्षी नेताओं के साथ ऐसी घटनाएं कभी नहीं होनी चाहिए।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इस मुद्दे पर चुनाव आयोग को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म *एक्स* पर लिखा, “चुनाव प्रचार में समान अवसर सुनिश्चित होना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान को अन्य अभियानों से अधिक प्राथमिकता नहीं दी जा सकती।”

इस घटनाक्रम ने चुनावी माहौल में सत्ताधारी दल और विपक्ष के बीच तनाव को और बढ़ा दिया है। कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए खतरनाक बताया है और चुनाव आयोग से निष्पक्ष कार्रवाई की अपील की है।

जबरन एसिड पिलाने पर हत्या के प्रयास का केस चलेगा: सुप्रीम कोर्ट

Nationalist Bharat Bureau

चंद्रयान-3 ने चांद की नई PHOTOS भेजीं

औषधि से कम नहीं है मूली,बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम करने के लिए रोजाना खाएं

बिहार के 31 जिलों का जल स्वास्थ्य के लिए खतरा , किशनगंज सांसद ने मंत्रालय से माँगा समाधान का ब्योरा,मिला ये जवाब

सरकारी विज्ञापनों में धन के दुरुपयोग पर हाई कोर्ट की फटकार

पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह

Nationalist Bharat Bureau

एम्स के चार वरिष्ठ डॉक्टरों को मिला डॉ. के.के. शरण स्मृति सम्मान

Nationalist Bharat Bureau

बुरहानपुर में प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर पथराव से तनाव, चार गिरफ्तार

बीपीएससी(BPSC)के 67वीं PT की परीक्षा रद्द

Nationalist Bharat Bureau

बच्चों के जीवन में नई रोशनी और ऊर्जा भरने की कोशिश में जुटा है बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग:डॉ. अमरदीप

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment