Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

अरावली खनन मामले में सुप्रीम कोर्ट की रोक, केंद्र से मांगा जवाब

अरावली पर्वतमाला में खनन से जुड़े अहम मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अपने पूर्व आदेश पर फिलहाल रोक लगा दी है। शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार से इस विषय पर स्पष्ट और विस्तृत जवाब तलब किया है। यह मामला राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और गुजरात समेत कई राज्यों को प्रभावित करता है और इसके पर्यावरणीय प्रभाव को लेकर लंबे समय से चिंता जताई जाती रही है। अदालत ने इस केस का स्वतः संज्ञान लेते हुए कहा कि स्पष्टीकरण के बिना आगे बढ़ना संभव नहीं है।

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की अवकाश पीठ ने 20 नवंबर को दिए गए निर्देशों को स्थगित रखते हुए कहा कि पुराने फैसले में कुछ ऐसे बिंदु हैं, जिन पर दोबारा विचार जरूरी है। अदालत ने यह भी संकेत दिए कि अरावली पहाड़ियों और पर्वत श्रृंखला की परिभाषा को नए सिरे से तय करने की आवश्यकता हो सकती है। मामले की अगली सुनवाई 21 जनवरी को निर्धारित की गई है, जिसके लिए केंद्र और अन्य पक्षों को नोटिस जारी कर दिया गया है।

गौरतलब है कि 24 दिसंबर को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने अरावली क्षेत्र को लेकर नए निर्देश जारी किए थे। इनमें पूरे अरावली क्षेत्र में नए खनन पर रोक लगाने की बात कही गई थी, ताकि गुजरात से लेकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र तक फैली इस प्राचीन पर्वत श्रृंखला की अखंडता बनी रहे। मंत्रालय ने ICFRE को निर्देश दिया है कि वह ऐसे अतिरिक्त क्षेत्रों की पहचान करे, जहां खनन पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए, साथ ही एक विज्ञान आधारित प्रबंधन और संरक्षण योजना तैयार की जाए।

यूपी में OBC समाज की नियुक्तियों को लेकर NDA में घमासान

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले बिहार मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष सलीम परवेज़,कई मुद्दों से अवगत कराया

दिल्ली और पटना सरकार मिलकर मजदूरी महाघोटाला कर रही है:राजीव डिमरी

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण संकट पर 17 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई

Nationalist Bharat Bureau

Death Threat to RJD MLA: आरजेडी विधायक को जान से मारने की धमकी

Nationalist Bharat Bureau

बिहार भाजपा के नेता भी करने लगे संविधान बदलने की मांग,वीडियो वायरल,तेजस्वी यादव ने कहा जागो देशवासियों

चारा घोटाले में कोर्ट की सख्ती, रोज़ाना सुनवाई का आदेश

Nationalist Bharat Bureau

गृह विभाग में बड़े पैमाने पर बहाली

Nationalist Bharat Bureau

बिहार चुनाव 2025: नीतीश एक्टिव मोड में, तेजस्वी खामोश — महागठबंधन में सन्नाटा क्यों?

मंगलुरु के पृथ्वीराज ने थाईलैंड की मोंटाकन से मंदिर में सात फेरे लेकर शादी की

Leave a Comment