Nationalist Bharat
crimeब्रेकिंग न्यूज़

DST की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

राजस्थान के टोंक जिले में डीएसटी (DST) टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विस्फोटक सामग्री की अवैध सप्लाई का भंडाफोड़ किया है। टीम ने एक कार से यूरिया खाद के कट्टों में छिपाकर ले जाया जा रहा करीब 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया है। इस दौरान बूंदी जिले के रहने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी अमोनियम नाइट्रेट को बूंदी से टोंक सप्लाई करने की फिराक में थे। मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर DST टीम ने बरौनी थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर मारुति सियाज कार को रोका। तलाशी के दौरान कार से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई की गई।

तलाशी में अमोनियम नाइट्रेट के अलावा 200 खतरनाक एक्सप्लोसिव कार्टेज और सेफ्टी फ्यूज वायर के 6 बंडल भी जब्त किए गए हैं। प्रत्येक बंडल में करीब 183 मीटर वायर थी, जिससे कुल मिलाकर लगभग 1100 मीटर से अधिक फ्यूज वायर बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेंद्र पुत्र भंवर लाल पटवा और सुरेंद्र मोची पुत्र दुलीलाल के रूप में हुई है। पुलिस अब विस्फोटक सप्लाई से जुड़े पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।

बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं बची, अपराध और अराजकता के चंगुल में फंसा राज्य:दीपंकर भट्टाचार्य

Gurmeet Ram Rahim: डेरा प्रमुख राम रहीम को मिली पैरोल, 1 माह जेल से रहेगा बाहर

एलन मस्क और निचोड़ेंगे X यूजर की जेब!

Nationalist Bharat Bureau

वोडाफोन आइडिया को बड़ी राहत, सरकार सभी एजीआर बकायों पर कर सकेगी पुनर्विचार

Nationalist Bharat Bureau

हमने सब के लिए काम किया है,हिन्दू हो या मुसलमान:नीतीश कुमार

बिहार में खुलेंगे 8000 कौशल विकास केंद्र, 20 लाख युवाओं को प्रशिक्षण के साथ इंटर्नशिप

PMCH की GNM नर्सों पर लाठीचार्ज के विरोध में AIPWA, AISA,RYA का मार्च,स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का पुतला दहन

नरेंद्र मोदी के संकल्पों में खोखले वादे के अलावा कुछ नहीं :एजाज अहमद

Nationalist Bharat Bureau

सुगौली सीट पर VIP को झटका, उम्मीदवार का नामांकन रद्द; चिराग पासवान को फायदा

दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण संकट पर 17 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment