Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

I-PAC रेड केस: सुप्रीम कोर्ट में ED की दलीलें, तुषार मेहता का बड़ा बयान

Supreme Court Hearing: पश्चिम बंगाल में इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (I-PAC) के कार्यालय पर एन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) की छापेमारी से जुड़े मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत के समक्ष कई गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह घटनाक्रम एक “चौंकाने वाला पैटर्न” दर्शाता है, जहां वैधानिक एजेंसियों की कार्रवाई में बार-बार राजनीतिक हस्तक्षेप देखने को मिलता है।

तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि जब-जब केंद्रीय एजेंसियों ने अपने संवैधानिक अधिकारों का इस्तेमाल किया, तब-तब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से हस्तक्षेप हुआ। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह की दखलअंदाजी से न केवल केंद्रीय बलों का मनोबल टूटेगा, बल्कि यह संदेश जाएगा कि राज्य सरकारें कानून के पालन में बाधा डाल सकती हैं और फिर धरना-प्रदर्शन कर बच निकलें।

सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट से मांग की कि मौके पर मौजूद अधिकारियों को निलंबित किया जाए, ताकि एक स्पष्ट उदाहरण स्थापित हो सके। उन्होंने दावा किया कि I-PAC कार्यालय से आपत्तिजनक सामग्री मिलने के सबूत मौजूद हैं। गौरतलब है कि ED ने इस मामले में नई याचिका दायर कर पश्चिम बंगाल के डीजीपी राजीव कुमार के निलंबन और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है। एजेंसी ने आरोप लगाया है कि जांच में सहयोग नहीं किया गया और गंभीर दुराचार हुआ है।

 

 

DST की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

Nationalist Bharat Bureau

पटना यूनिवर्सिटी में जमकर हुआ बवाल

Nationalist Bharat Bureau

पूरे देश में है अघोषित आपातकाल की स्थिति: आप

22 अक्टूबर का ऐतिहासिक दिन: भारत ने ‘चंद्रयान-1’ का सफल प्रक्षेपण किया, चांद की ओर बढ़ाया मजबूत कदम

Nationalist Bharat Bureau

रालोसपा के संस्थापकों में शामिल रहे विनय कुशवाहा ने थामा लालटेन

Nationalist Bharat Bureau

गैस उपभोक्ताओं की बल्ले बल्ले,महज 700 रुपये में मिलेगा नया LPG सिलेंडर लेकिन…

Nationalist Bharat Bureau

52 की उम्र में दूसरी शादी पर मलाइका अरोड़ा का बड़ा बयान

ज़ी न्यूज़ के खिलाफ कार्रवाई के लिए न्यूज़ ब्रॉडकास्टिंग स्टैंडर्स अथॉरिटी पहुंचा कांग्रेस का अल्पसंख्यक विभाग

Nationalist Bharat Bureau

गलत उद्धरण के लिए ट्रोल किए जाने पर आर माधवन की प्रतिक्रिया: ‘मैं नींद से वंचित हूं’

Leave a Comment