Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

तेजप्रताप यादव की तबीयत बिगड़ी, पेट दर्द के बाद अस्पताल में कराया गया इलाज

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की तबीयत बुधवार सुबह अचानक बिगड़ गई। पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद उन्हें पटना के कंकड़बाग स्थित मेडिवर्सल हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने तत्काल उनका इलाज किया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, स्थिति को देखते हुए उन्हें कुछ समय तक निगरानी में रखा गया।

जानकारी के अनुसार, तेजप्रताप यादव करीब 11 बजे अस्पताल पहुंचे थे, जहां करीब दो घंटे तक उनकी चिकित्सकीय जांच चली। डॉक्टर मराची रंजन ने उनका प्राथमिक परीक्षण किया, जबकि अल्ट्रासाउंड जांच डॉक्टर पीयूष द्वारा की गई। डॉक्टरों का कहना है कि सभी जांच रिपोर्ट सामान्य पाई गई हैं और फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है। इलाज के बाद उन्हें दवाएं दी गईं और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

इलाज के बाद अस्पताल से बाहर निकलते वक्त तेजप्रताप यादव ऊनी चादर और मफलर ओढ़े नजर आए। उन्होंने मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि उनकी तबीयत अब ठीक है और उन्होंने आने वाले नववर्ष 2026 के लिए बिहारवासियों को शुभकामनाएं दीं। फिलहाल तेजप्रताप यादव की हालत स्थिर बताई जा रही है और वे डॉक्टरों की सलाह के अनुसार आराम कर रहे हैं।

 

वेतनभोगियों और पेंशनधारियों की हक़मारी पर छलका जदयू नेत्री का दर्द,उठाये कई सवाल

Nationalist Bharat Bureau

Arvind Kejriwal Bail News:केजरीवाल जेल में रहेंगे या फिर जेल से बाहर आएंगे

छात्र राजद पूर्वी चंपारण से मुस्लिम गायब,MY समीकरण पर सवाल

14 जून को पारस एचएमआरआई में जुटेंगे बिहार के प्रसिद्ध चिकित्सक

पुन: नीतीश के नेतृत्व में बिहार में बनेगी एनडीए की सरकार,जदयू ने लिया संकल्प,राज्य कार्यकारिणी की पहली बैठक संपन्न

राजपूतों को बंधुआ मजदूर समझोगे तो ऐसा ही होगा: आनंद मोहन

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी के सीएम बनने तक जारी रहेगी नीतीश-लालू की नूरा-कुश्ती

कफ सिरप कांड के बाद सख्त हुई सरकार: अब फार्मा कंपनियों को हर हाल में करना होगा क्वालिटी अपग्रेड

जनता ने दिया फैसला, अब नवनिर्वाचित महापौर, उपमहापौर एवं पार्षदों की बारी 

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Bypoll 2024: प्रशांत किशोर की पार्टी उपचुनाव में भिड़ने को तैयार, महारथियों का करेगी ऐलान

Leave a Comment