Nationalist Bharat
crimeUttar Pradesh

लिफ्ट देने के बहाने हैवानियत, चलती कार में दुष्कर्म के दो आरोपी दबोचे गए

फरीदाबाद के कोतवाली थाना क्षेत्र में चलती कार में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर सेल की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, देर रात लिफ्ट देने के बहाने युवती को कार में बैठाया गया और वारदात को अंजाम देने के बाद उसे सड़क किनारे फेंक दिया गया।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि तकनीकी जांच और लोकेशन ट्रेस के आधार पर आरोपियों को हिरासत में लिया गया, जिसके बाद उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में प्रयुक्त ईको वैन को भी बरामद कर लिया गया है। कानूनी प्रक्रिया के तहत फिलहाल आरोपियों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। उन्हें मेडिकल और न्यायिक प्रक्रिया के बाद अदालत में पेश किया जाएगा।

पीड़िता को गंभीर हालत में पहले सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस पीड़िता के बयान दर्ज करने की कोशिश कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और मामले को फास्ट ट्रैक पर आगे बढ़ाया जाएगा।

पटना में फायरिंग कर 11 लाख रुपये की लूट, रजिस्ट्री कराने जा रहे युवक को निशाना

Nationalist Bharat Bureau

मोकामा-बाढ़ में प्रशासन अलर्ट, डीएम ने उम्मीदवारों को दी कड़ी चेतावनी

दरभंगा में 6 साल की बच्ची से रेप खून से लथपथ लाश मिली

Nationalist Bharat Bureau

सिमडेगा में प्लंबर की पीट-पीटकर हत्या, तीन लोग गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

दुलारचंद यादव हत्याकांड में बड़ा खुलासा, गोली नहीं बनी मौत की वजह – पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले राज

हैदराबाद में तेजी से बढ़ रहे ‘डिजिटल अरेस्ट’ धोखाधड़ी मामलों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए साइबर अपराध पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह नागरिकों को झूठे आरोपों में फंसाने की धमकी देकर उनसे पैसों की उगाही करता था।

Nationalist Bharat Bureau

छत्तीसगढ़ में बड़ा एनकाउंटर, 14 नक्सलियों का सफाया

MP- राजधानी भोपाल में किन्नर समुदाय के दो गुटों में विवाद, पुलिस में FIR दर्ज

cradmin

एक ही परिवार के दो लोगों को दिन में दिखाई नहीं देता दो को रात में

NIA ने लाल किला कार बम धमाके में सातवां आरोपी पकड़ा

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment