Nationalist Bharat
crimeराजनीति

हर्ष फायरिंग की अफवाह की सच्चाई सामने आई

SP clarifies viral Vijay Sinha firing video showing Chidimar gun used for firecrackers

लखीसराय में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के आगमन के दौरान वायरल हुए हर्ष फायरिंग वीडियो की सच्चाई पुलिस जांच में सामने आ गई है। सोशल मीडिया पर दावा किया गया था कि उनके समर्थकों द्वारा रैली में असली राइफल से फायरिंग की गई, जिसके बाद कई तरह की आलोचनाएं शुरू हो गईं। लेकिन जांच में पता चला कि मामला पूरी तरह भ्रामक था और हर्ष फायरिंग के नाम पर फैलाई गई अफवाह के जरिए उपमुख्यमंत्री की छवि खराब करने की कोशिश की गई।

एसपी अजय कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो में दिख रहे उपकरण को जब्त कर आर्मरर से जांच कराई गई। जांच में यह पुष्टि हुई कि वह असली राइफल नहीं, बल्कि पटाखा चलाने वाला चिड़ीमार बंदूक जैसा परंपरागत उपकरण है, जिसका उपयोग शादियों, उत्सवों और ग्रामीण इलाकों में नीलगाय एवं सूअर जैसी फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले जानवरों को भगाने में किया जाता है। इससे किसी भी प्रकार का जान-माल का खतरा नहीं होता। पुलिस ने फायरिंग कर रहे दोनों युवकों को पूछताछ के बाद सत्यापन के आधार पर बॉन्ड में छोड़ दिया।

स्थानीय लोगों ने भी पुलिस के निष्कर्ष की पुष्टि करते हुए बताया कि चिड़ीमार बंदूक से केवल बारूद वाला पटाखा चलता है, जिसमें कोई गोली नहीं होती। एसपी ने अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी वीडियो या दावे को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें, ताकि अफवाहों और गलत सूचनाओं के प्रसार को रोका जा सके। पुलिस ने स्पष्ट किया कि घटना को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने की साजिश का प्रयास किया गया था।

UP BJP President Election: पंकज चौधरी ने दाखिल किया पहला नामांकन, सीएम योगी बने प्रस्तावक

Nationalist Bharat Bureau

बेऊर जेल भेजे गए निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पीएमसीएच में होगा इलाज

Nationalist Bharat Bureau

लोकसभा उपचुनाव 2025: चुनाव आयोग ने बढ़ाई रफ्तार — नवंबर में हो सकता है मतदान

भारत की राजनीति एक बार फिर रिवर्स गियर में

बिहार: केसीआर की विपक्षी रैली ने नीतीश कुमार की भाजपा विरोधी मोर्चा योजना को विफल कर दिया?

cradmin

मनमोहन सिंह ने सही कहा था कि नोटबंदी एक संगठित लूट और कानूनी डाका है

बेदारी कारवां के अध्यक्ष नज़रे आलम जेडीयू में शामिल, मिथिलांचल में मिलेगी पार्टी को मजबूती

Nationalist Bharat Bureau

बीएमसी चुनाव में साथ आए ठाकरे बंधु

Nationalist Bharat Bureau

अगले साल भाजपा सत्ता में आई तो संविधान बदल देगी: राजद

CM रेवंत रेड्डी पर पोस्टर लगाने को लेकर BJP नेता पर केस

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment