Nationalist Bharat
राजनीति

भाजपामुक्त भारत और संघमुक्त सरकार

शफ़क बानो 

श्री नीतीश कुमार जी ने बहुत संघर्ष एवं कड़ी मेहनत से अपनी पार्टी को सींचा और पल्लवित-पुष्पित किया है। अपने स्वप्नों को आकार देने के लिए ही उन्होंने समता पार्टी की स्थापना की थी और जदयू के रूप में आज यह वटवृक्ष अपने आवाम को सुख और सुकून पहुँचा रहा है। सेवा, संकल्प और समर्पण की बुनियाद पर नीतीश जी ने एक नए बिहार को रचने और गढ़ने का काम किया है।

नीतीश जी का सियासी जीवन सादगी, सदाचार और सत्यनिष्ठा का सबसे बेहतरीन उदाहरण है। वे एक जमीनी नेता हैं। हमें यह याद रखना चाहिए कि धूल, धूप और धुएँ के साथ परवरिश पाती हुई सियासत की जड़ें काफी गहरी हुआ करती है। परंतु हाँ, सियासत में कुछ आसमानी परिंदे भी हुआ होते हैं, जो मौसम एवं परिस्थितियों के अनुकूल खुद की उड़ान को विस्तार देते हैं और अमरबेल की लता की तरह ऊपर चढ़ते दिखाई पड़ते हैं। हम सब यह जानते हैं कि अमरबेल वह विनाशकारी लता है, जो अपने पोषक पौधे को ही धीरे-धीरे नष्ट करने का काम करती है।

 

नीतीश जी एक दूरदर्शी व्यक्ति हैं। सुनहरे भविष्य की कामना के साथ अपने अतीत को सहेजना और वर्तमान को सजाना-सँवारना उन्हें अच्छी तरह आता है। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने समावेशी और सर्वांगीण विकास की जो पटकथा लिखी है, इतिहास उसका आकलन जरूर करेगा। राज्य और आवाम की तस्वीर और तकदीर को बदलनेवाले रहनुमा का नाम ही नीतीश कुमार है, जिनकी आँखों में बिहार तैरता है और जेहन में घूमता है समूचा ग्लोब। बहुत जल्द वे देश की बागडोर संभालें, इस संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

नीतीश जी का हर इक फैसला जनहित के लिए होता है। पार्टी के सभी समर्पित कार्यकर्ता ‘एक नेता एक विचार’ के साथ पूरी मजबूती और मुस्तैदी के साथ खड़े रहते हैं। नीतीश जी की पारखी नज़र भी अपने सच्चे और समर्पित कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान देने से नहीं चूकती। सधा हुआ कदम, संयमित वाणी और संतुलित निर्णय ही उन्हें दूसरे राजनेताओं से अलग करता है। सबको साथ लेकर चलना और पूरी एकजुटता एवं दृढ़ता के साथ अपने मिशन की ओर बढ़ना उनकी सियासी कामयाबी का अहम हिस्सा है।

 

माननीय सांसद आदरणीय श्री बशिष्ठ नारायण सिंह जी की सक्रियता और निरंतर मार्गदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह जी की प्रतिबद्धता और संकल्प, प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री उमेश कुशवाहा जी की लगन एवं कर्मठता से जदयू कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होता है। आदरणीय श्री विजेंद्र यादव जी, श्री विजय चौधरी जी, श्री श्रवण कुमार जी, श्री संजय झा जी, श्री अशोक चौधरी जी, ज़नाब ज़मा खान साहब, श्रीमती लेशी सिंह जी, श्रीमती शीला मंडल जी जैसे कैबिनेट सहयोगी नीतीश जी की संकल्पनाओं को ही गति प्रदान करने में निरंतर संलग्न रहते हैं।

पार्टी है तो सरकार है। सरकार है तो जनता की सेवा करने का माध्यम भी। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के सच्चे अनुयायी और राम मनोहर लोहिया तथा जय प्रकाश नारायण की सोच को विस्तार देने वाले विकास पुरुष श्री नीतीश कुमार जी देश में विपक्षी एकजुटता के सूत्रधार हैं और अगली बार नई सरकार की मुहिम रंग ला रही है। भाजपामुक्त भारत और संघमुक्त सरकार आज देश की जरूरत है। श्री नीतीश कुमार जी ने इसका बीड़ा उठाया है और हम इसमें जरूर कामयाब होंगे।

(लेखिका जेडीयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बिहार प्रदेश महासचिव हैं)

पेट्रोल,डीजल और रसोई गैस में लगी आग,सरसो तेल भी दे रहा है कम्पटीशन:आप

Nationalist Bharat Bureau

एनडीए में शामिल होने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आशुतोष सिंह की बधाई

स्वच्छता की कमी कई बीमारियों को जन्म देती है:. वी.पी. सिंह

Nationalist Bharat Bureau

अगर कांग्रेस में इतना दिवालियापन आ गया है कि उसे एक चुनावी रणनीतिकार की ज़रूरत पड़ रही है तो ये बहुत बड़ा दुर्भाग्य है

2025 में 220 से अधिक सीटों पर एनडीए को मिलेगी जीत : नीतीश

भाजपा के दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में दमन भाजपा के पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया

cradmin

वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती

Nationalist Bharat Bureau

जन सरोकार से जुड़े मुद्दे पर अंचलाधिकारी के खिलाफ हल्लाबोल जन पंचायत का आयोजन

Nationalist Bharat Bureau

द प्लुरल्स पार्टी के प्रांजल सिंह और राकेश कुशवाहा ने विधानसभा चुनाव लड़ने की दावेदारी पेश की

रेपो रेट में कटौती, लोन होंगे सस्ते; RBI ने बढ़ाया GDP ग्रोथ अनुमान

Leave a Comment