Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

भाजपा नीतीश कुमार के साथ भी शिंदे वाला हाल करेगी :मीसा भारती

बिहार समाचार: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी और राष्ट्रीय जनता दल की सांसद मीसा भारती ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति नरम रुख दिखाया है। रविवार को उन्होंने इस संबंध में एक महत्वपूर्ण बयान दिया।मीसा भारती ने लालू यादव द्वारा नीतीश कुमार को दिए गए प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मैं इस मामले में दखल नहीं दूंगी। वे दोनों इशारों-इशारों में बातचीत करते हैं। उनकी बातचीत के बारे में वही दोनों जानते हैं।”उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार ने दो बार तेजस्वी यादव को डिप्टी सीएम बनाकर उनका समर्थन किया। साथ ही, सम्राट चौधरी को भी अगर किसी ने स्थापित किया है, तो वह लालू प्रसाद यादव ही हैं।नीतीश कुमार और भाजपा के रिश्तों पर टिप्पणी करते हुए मीसा भारती ने कहा, “महाराष्ट्र में जो हुआ, उसे देख लीजिए। भाजपा नीतीश कुमार के साथ भी वही करने की कोशिश कर रही है।” जदयू के सांसदों के भाजपा के संपर्क में होने के सवाल पर उन्होंने कहा, “यह उनका मामला है, लेकिन भाजपा की रणनीतियों को सभी जानते हैं।”

भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने दिल्ली की सड़कों की तुलना प्रियंका गांधी के गालों से की थी, मीसा भारती ने कहा, “ऐसे बयानों से बचना चाहिए।”

अब कुछ ही टाइम में आएगा 5G,आने के बाद आपके जीवन में यह बदलाव आ सकते हैं

Nationalist Bharat Bureau

बाइक लूट का विरोध करने पर युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Nationalist Bharat Bureau

सीएम नीतीश कुमार ने बुलाई बड़ी बैठक, हाकिमों में खलबली,कई पर गिर सकती है गाज

SIR अभियान से सीमांचल में दस्तावेज़ों की हड़कंप

Nationalist Bharat Bureau

Delhi Vidhansabha Election:आम आदमी पार्टी ने जारी की अंतिम सूची, केजरीवाल समेत 38 उम्मीदवार मैदान में

Nationalist Bharat Bureau

मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के खाते में भेजे 265 करोड़ रुपये, महिलाओं को मिला गैस सिलेंडर रिफिल योजना का लाभ

बिहार : 29 साल में 23 बार बदले मुख्यमंत्री, केवल चार ने पूरे किए 5 साल

Nationalist Bharat Bureau

पटना में अवैध तरीके से सड़क–नाला निर्माण पर ग्रामीणों ने रोका काम

Nationalist Bharat Bureau

सैकड़ों युवा नेताओं ने थामा आप का हाथ

Nationalist Bharat Bureau

तीन महीने का बिजली बिल माफ करे बिहार सरकार

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment